April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया17अप्रैल*शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के-12 स्कूल के स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ सम्मान एवं प्रशस्ति समारोह

औरैया17अप्रैल*शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के-12 स्कूल के स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ सम्मान एवं प्रशस्ति समारोह

औरैया17अप्रैल*शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के-12 स्कूल के स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ सम्मान एवं प्रशस्ति समारोह

शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक के-12 स्कूल औरैया में आज दिनांक-16 अप्रैल 2022 को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गयाI वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का प्रशस्ति समारोह आयोजित किया गया I जिसमें सर्वप्रथम विद्यालय में हवन- पूजन का आयोजन किया गया I जिसमें छात्रों के आगामी परीक्षाओं से सम्बन्धित उनके आने वाले भविष्य को उज्ज्वल बनाने की कामना करते हुए माँ सरस्वती से वंदना एवं अर्चना की गई I जिसमें संस्थापक सचिव एवं प्रबंधक देवेंद्र गुप्ता एवं रेनू गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य श्री अनंगपाल सिंह तोमर, श्री मनीष गुप्ता एवं श्रीमती बबिता गुप्ता , प्रधानाचार्या डॉ.मीनाक्षी नरुला ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया I
प्रधानाचार्या डॉ. मीनाक्षी नरुला जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए ‘विदाई’ शब्द का प्रयोग न करते हुए उन्हें एक नई शुरुआत की बधाई देते हुए जीवन मे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का नाम भी इसी लिए सोच कर रखा गया है- इनिजीओ-एक नई शुरुआत । सर्वप्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गयाI विद्यार्थियों ने नृत्य करते हुए गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी I उन्होंने घूमर, ढोलना इत्यादि गानों पर नृत्य प्रस्तुत करते हुए दर्शको का मनमोह लिया I कुछ विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज से सभी का मन विभोर कर दिया Iकक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को प्रशस्ति समारोह पत्र भी भेंट कियें गएI छात्र छात्राओं को मानसिक खेल भी खिलाए गयेंI
बच्चों को उनके खास कौशल के आधार पर विभिन्न शीर्षक भी दिए गए जिसमें वैभव गुप्ता को मिस्टर शेंफोर्ड और क्रातिका को मिस शेमफोर्ड, उत्कर्ष को वॉकिंग वीकिपीडिया, नाइस को सेन्ट पर्सेन्ट इनोसेन्ट नाइस, ग्रेसी को द पेंटिंग प्रो और अंश को कंप्युटर मेस्टरो का शीर्षक दिया गया। वहीं वैभव और विशाल को बेस्ट ड्रेसड का खिताब दिया गया। प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित प्रधानाचार्या जी ने बच्चों को सम्मानित कियाI प्रबंधक श्री देवेंद्र गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन में आगे बढ़ते हुए विद्यालय के साथ- साथ देश एवं परिवार का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया I विद्यालय अध्यक्ष डॉ. अनिल हाडा जी ने भी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भेजीं।

Taza Khabar