June 25, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया17अक्टूबर*शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह हुआ संपन्न*

औरैया17अक्टूबर*शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह हुआ संपन्न*

औरैया17अक्टूबर*शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह हुआ संपन्न*

*औरैया।* स्थानीय गोपाल वाटिका में रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल औरैया व युवा उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल तथा विशिष्ट अतिथि व रिपिन बंसल (राष्ट्रीय मंत्री) अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लोहा व्यापार मंडल एवं प्रदीप अग्रवाल (सदस्य) राष्ट्रीय कार्यसमिति तथा महामंत्री सर्राफा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मौजूद रहे। जिला व नगर पदाधिकारियों व को मुख्य अतिथि श्री बंसल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत उन्होंने व्यापारियों को संबोधित किया। इससे पूर्व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि वह विशिष्ट अतिथि के अलावा एसोसिएशन के महामंत्री आदि का भी फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व युवा उद्योग व्यापार मंडल औरैया के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय गोपाल वाटिका गेस्ट हाउस में हुए शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों का व्यापार मंडल ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। जिला एवं नगर के पदाधिकारियों से शपथ दिलाने से पहले मुख्य अतिथि श्री बंसल ने शर्त रखी कि वही लोग शपथ लें जो सर्दी , गर्मी सहन करते हुए अपने ग्राहक को भी छोड़ कर पीड़ित व्यापारी की मदद कर सकें। जिस पर जिला उद्योग मंडल एवं युवा व्यापार मंडल ने अपनी संस्तुति प्रदान की है। इसके साथ ही व्यापारी सम्मान समारोह में जो व्यापारी 70 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं तथा इसके बावजूद वह अपनी जिम्मेदारी का व्यापार में निर्वहन कर रहे हैं , और सुबह से शाम तक समय देते हैं। उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री बंसल ने कहा कि कानपुर के युवा व्यापारी मनीष गुप्ता की पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर हत्या कर दी जो बहुत ही निंदनीय है हालांकि उक्त कांड के 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं , लेकिन इसकी जांच शुरू नहीं की गई है। जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस वालों को बचाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा है। आगे कहा कि देश में बड़े पैमाने पर व्यापारी जीएसटी देता है। इसके बावजूद व्यापारी को का शोषण होता है। उन्होंने शासन से व्यापारी दिवस भी घोषित करने की मांग की है। समारोह के दौरान प्रमुख रुप से लखनऊ से पधारे वकील अहमद , रामकृष्ण के अलावा जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार , जिला महामंत्री अजीत मिश्रा , नगर महामंत्री मो० बब्लू , नगर अध्यक्ष राज कुमार सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ला , जिला मंत्री कमल वर्मा , अशोक गुप्ता , मुन्ना मिश्रा , रवि चतुर्वेदी , विनीत पोरवाल , गोपाल दुबे , टीपी सिंह , अनिल गुप्ता , सुखलाल गुप्ता , देव सिंह वर्मा , सतीश राजपूत , इंद्रपाल भदौरिया , किशोर सिंह , रविंद्र सिंह उर्फ मुन्ना , दिनेश शर्मा , श्री भगवान पोरवाल , वेद प्रकाश शुक्ला , विनय पुरवार व गोपाल विश्नोई के अलावा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे। चार क्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तथा मुक्त कंठ से सफल संचालन अखिलेश सक्सेना ने किया।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.