औरैया16मार्च24*अंग्रेजी शासन में बना पाता स्टेशन हो रहा दुर्दशा का शिकार*
पाता, औरैया जनपद का पाता रेलवे स्टेशन जो अंग्रेजो के शासन काल में बना था, आज विकाश के नाम पर शून्य है, न ही यहाँ रेल लाइन पार करने के लिए ओवर ब्रिज बना है और न प्लेटफार्म अप लूप लाइन में गाड़ी खड़ी होने पर सवारी को दूसरी तरफ जाने में ट्रेन के नीचे से गुजरना पड़ता है और कभी कभी ट्रेन चल भी देती है तो सवारी हादसे का शिकार हो जाती है, या फिर ट्रेन छूट जाती है, प्लेट फार्म रेल पटरी के बराबर होने के कारण बृद्ध विकलांग ,तथा मरीजो को ट्रेन से उतरने चढ़ने में काफी परेशानी होती हैजबकि पाता में विश्व स्तरीय गैस व प्लास्टिक दानाबनाने का प्लांट स्थापित है जो कि प्रतिवर्ष करोणों रुपये की आमदनी करता है,क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों को पता भी नहीं है कि उन के संसदीय व विधायकी क्षेत्र में पाता स्टेशन भी है, क्योंकि सांसद व विधायक शहर कस्बो तक सीमित है, ग्रामीण आँचन से कोई लेना देना नहीं है, क्योंकि सारा चतुर बोटर शहर में रहता है,गांव में मूर्ख बसते हैं, इस लिए नेता व जनप्रतिनिधि गाँव में जाते नहीं और न कोई काम कराते हैं, हो सकता है कि आने वाले चुनाव में जनता प्रत्याशियों से पूछ बैठे कि गाँव में क्यों नहीं आते हैं, जबाब तो देना होगा
More Stories
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।
मथुरा 7 नवंबर 26 क्षेत्राधिकारी मांट द्वारा सर्किट हाउस के पीछे मांट पटाखा बाजार का औचक निरीक्षण*
मथुरा 7नवंबर26* त्यौहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए महावन पुलिस पूरी तरह मुस्तैद *