औरैया16जनवरी*भाजपा बूथ कार्यकर्ता पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार।
बिधूना औरैया| भारतीय जनता पार्टी केयएक बूथ अध्यक्ष ने हाल ही में भाजपा छोडकर सपा में शामिल हुए विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य पर फोन से जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है| पीड़ित ने उनके एक खास व्यक्ति पर भी तरह तरह की धमकियां दिए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की गुहार की है| रविवार को कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुरवा मके निवासी आलोक सिंह पुत्र ब्रह्मपाल सिंह सेंगर ने कहा है की हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हुए भाजपा विधायक विनय शाक्य के भाई देवेश शाक्य ने उसे 14 जनवरी 15 जनवरी 16 जनवरी को फोन नंबर 88 99 99 50 50 पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां दी है| कहा कि भाजपा विधायक के प्रतिनिधि देवेश शाक्य के अलावा उनके एक खास व्यक्ति ने भी उसे फोन पर तरह तरह की धमकियां दी है जिससे वह अपने को काफी भयभीत असुरक्षित महसूस कर रहा है| पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की जांच कर दोषी लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की गुहार की है| कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने पीडित को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है|
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली23जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*
नई दिल्ली23जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर22जुलाई26*ईशीपुर बाराहाट थानान्तर्गत एक विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध करते हुए एक अपराधी गिरफ्तार।