औरैया15सितम्बर*मिनी सचिवालय में चोरों ने की चोरी, कम्प्यूटर, इनवर्टर, व अन्य सामान चोरी*
फफूंद (औरैया)
थाना क्षेत्र के एक गांव में बना मिनी सचिवालय का आज्ञात चोरों ने दरवाजे के कुंडा को काट कर उसमे रखा कंम्प्यूटर व अन्य सामान चोरी करके भाग गये। सुबह ताला टूटा होने की जानकारी पंचायत सहायक को हुई। तो पुलिस को सूचना दी।
विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत ममरेजपुर खाम (नवादा) में सरकार द्वारा बनवाये गये सचिवालय का बीती रात्रि आज्ञात चोरों ने कुंडा काट कर उसमे रखा एक प्रिंन्टर, दो बेटरे व इनवर्टर, एक मॉनिटर, एक वेब कैमरा व दो इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड चोरी कर लिए। सुबह गांव निवासी पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत जयवीर सिह को जानकारी हुई। उन्होंने सचिवालय पहुंचने पर ग्राम प्रधान व सचिव को चोरी की जानकारी दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
इस सम्बंध में अपराध निरीक्षक राजपाल सिह ने बताया कि मामले जांच की जा रही है।

More Stories
सुल्तानपुर २६ फरवरी २०२६ * शिक्षामित्र नही स्कूल का प्रधानाध्यापक राजेश त्रिपाठी है दरिंदा! मासूम छात्रा का दाँत से काटा गाल,आरोप लगा दिया शिक्षामित्र पर
लखनऊ २६ फरवरी २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 26 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराधियों में हड़कंप, जिले से भागने पर मजबूर!