[15/11, 6:38 PM] +91 97596 81925: *सन्दिग्ध परिस्थितियों और घायल अवस्था मे पड़ा मिला अधेड़*
गम्भीर हालत में कानपुर हुआ रेफर।
फफूंद / औरैया
नगर में गैस सिलेंडर बाँटकर घर जा रहा एक अधेड़ सन्दिग्ध परिस्थितियों में गम्भीर घायल अवस्था मे दिबियापुर रोड पर स्थित हरीराम महिला महाविद्यालय के पास में पड़ा हुआ राहगीरों ने देखकर एम्बुलेंस को सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुची एम्बुलेंस ने दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे कानपुर के लिए रिफर कर दिया गया। कानपुर में इलाज चल रहा है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव लहोकर निवासी दीपू यादव पुत्र विश्राम सिह यादव फफूंद कस्बा में स्थित श्री हरिदास जी गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर वितरण का कार्य करता है। रोज की तरह साइकिल से रविवार को भी गैस वितरण के लिए आया गैस वितरण करने के बाद रात्रि लगभग 7:30 बजे अपने घर जा रहा था। जैसे ही फफूंद दिबियापुर मार्ग पर स्थित हरीराम महिला महाविद्यालय के पास में पहुचा तभी कोई अप्रिय घटना उसके साथ मे घट गई। सन्दिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपत पड़ा हुआ था। वहां से निकल रहे राहगीरों ने जब देखा तो एम्बुलेंस को सूचना दी सूचना मिलते ही पहुची एम्बुलेंस ने उसको दिबियापुर अस्पताल में भर्ती कराया तथा परिजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल में पहुच गये। गम्भीर अवस्था को देखते हुये डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रिफर कर दिया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि मुझे जानकारी नही है। जानकारी करता हूँ।
[15/11, 8:04 PM] Ram Prakash Sharma: *20 से शुरू होंगी सांसद खेल स्पर्धा की प्रतियोगिताएं*
*सांसद खेल स्पर्धा की प्रतियोगिताओं की तारीखें हुई तय*
*औरैया।* ग्रामीण क्षेत्र के किशोरों और युवाओं में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर उन्हें प्रतिभावान बनाने के लिए केंद्र सरकार की सांसद खेल स्पर्धा योजना के तहत जनपद में तहसील स्तर पर आगामी 20 नवंबर से खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स (100मी0, 200 मी0, 400मी0, 800मी0, 3000 मी0, लॉंग जम्प) , खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट (जनपद स्तर), कुश्ती, वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं तीन कैटेगरी में आयोजित की जायेंगी। पहली कैटेगरी में सब जूनियर कक्षा 6 से 8, दूसरी कैटेगरी में जूनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 तक एवं तीसरी कैटेगरी में सीनियर ओपन वर्ग में कराई जायेगी 20 से 22 नवंबर तक सभी तहसील स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तहसील औरैया स्तर पर तिलक स्टेडियम में, अजीतमल तहसील स्तर पर जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में एवं बिधूना तहसील स्तर पर सुंदर सिंह इंटर कॉलेज बिधूना में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके बाद जनपद स्तर पर 24 से 26 नवम्बर तक तिलक स्टेडियम औरैया में प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। सांसद खेल स्पर्धा के तहत होने वाले प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया है।

More Stories
बाँदा १६ फरवरी २६ * 11 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, एएसपी का रवैया सवालों में — शालिनी सिंह पटेल
पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26 फाइलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली गई
अयोध्या १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे