औरैया14जून*आमने सामने ट्रकों के फंसने से लगा भीषण जाम*
*नहर पुल चौराहे के दोनों तरफ लगे जाम में फंसे रहे वाहन सवार*
*कंचौसी,औरैया।* औरैया-रसूलाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित कंचौसी पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर आज मंगलवार सुबह करीब दस बजे नहर पुल पर दो ट्रक आमने-सामने फंसने से दोनों तरफ दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। राहगीर जाम में जूझते नजर आए। आए दिन जाम में लोगों को रोज घंटों जूझना पड़ता है। नहर पुल चौराहे पर ट्रकों की जल्दबाजी के चक्कर में जाम स्थित बन गई। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। भीषण जाम के चलते राहगीरों को आए दिन जाम के झाम से जूझना पड़ता है। सुबह करीब दस बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक यही स्थिति रही। लोग डेढ़ घण्टे तक तेज धूप में जाम में परेशान होते रहे। दोपहर बारह बजे स्थिति सामान्य हो सकी। रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के अधूरे निर्माण के चलते आए दिन वाहनों की लंबी कतार लग जाती हैं। भीषण जाम में रोजाना कई घंटों तक लोग परेशान होते हैं।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश