March 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया14अप्रैल*औद्योगिक नगरी में पुष्प वर्षा के साथ संघ का पथ संचलन

औरैया14अप्रैल*औद्योगिक नगरी में पुष्प वर्षा के साथ संघ का पथ संचलन

औरैया14अप्रैल*औद्योगिक नगरी में पुष्प वर्षा के साथ संघ का पथ संचलन
फोटो- दिबियापुर में पथ संचलन में शामिल संघ कार्यकर्ता औरैया

दिबियापुर औरैया।गुरुवार को औद्योगिक नगर दिबियापुर में राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक आरएसएस द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया है। पथ संचलन में बड़ी संख्‍या में स्‍वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जयकारे का उदघोष भी किया गया। दूसरी ओर कई जगहों पर लोगों ने स्‍वयं सेवकों का पुष्‍प वर्षा के साथ स्‍वागत किया।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू हुआ पथ संचलन सहायल रोड ,स्टेशन रोड, रेलवे फ्लाईओवर, फफूंद रोड, औरैया रोड, नुमाइश मैदान होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंच कर संपन्न हुआ।राष्ट्रीय समाज सेवकों ने भारत माता की जय, वंदेमारत के नारे लगाए। वक्ताओं ने हिंदुत्व पर बल दिया। कहा कि भारती संस्कृति और सभ्यता के उत्थान के लिए युवा आगे आएं। राष्ट्र निर्माण में सभी आहुति दें। कहा की हिंदुओं को संगठित करने के लिए आरएसएस अहम भूमिका निभा रहा है। राष्ट्र निर्माण के लिए युवा संघ से जुड़े। पथ संचलन में जिला प्रचारक दीपक, रणवीर सिंह, जीवाराम, राघव मिश्र, नरेश भदोरिया, हरिश्चंद्र पोरवाल, डॉ भगवती द्विवेदी, रामकिशोर वर्मा, डॉ सुवेंद्र गौर, सर्वेश भदोरिया, राजेश पांडे, प्रेम गुप्ता, सुभाष शुक्ला आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। नागरिकों ने पथ संचलन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय स्वयं सेवकों का जोरदार स्वागत किया।स्वयंसेवकों ने ध्वज को प्रणाम कर पूजा की। इससे पूर्व पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक कतार में होकर पथ संचलन में शामिल रहे। पथ संचलन के बीच में चल रहे वाहन पर भारत माता और संघ के संस्थापक केशव राव बलिराम हेडगेवार के चित्र स्थापित किए गए थे।

Taza Khabar