[13/12, 5:39 PM] +91 97596 81925: *ऑटो चालक ने युवक को मारी टक्कर*
गम्भीर घायल युवक की हालत में सुधार न होने पर आगरा ले गए परिजन।
फफूंद / औरैया
नगर के अछल्दा चौराहा पर सड़क किनारे खड़े एक बाइक सवार युवक के पीछे से आये आटो ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे युवक गम्भीर घायल हो गया सूचना पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए और उसे सैंफई ले गए जहां हालत में सुधार नही होने पर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
नगर के कटरा हेमनाथ निवासी जयवीर पुत्र कमलेश कुमार राजपूत रविवार रात अछल्दा चौराहा पर गया था जहां वह सड़क किनारे बाइक खड़ी करने लगा तभी पीछे से आये आटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गम्भीर घायल हो गया।जानकारी पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गये परिजन उसे सैंफई ले गए नाजुक हालत में सुधार नही देख परिजन उसे आगरा निजी अस्पताल ले गये।घायल युवक जिला पंचायत सदस्य बलबीर राजपूत का छोटा भाई है पुलिस आटो और उसके चालक को थाने ले गयी।
[13/12, 6:28 PM] Ram Prakash Sharma: *विधायक की बेरुखी भुलक्कड़पन से अधिकांश गांवों में समस्याओं का अंबार*
*विधायक का साढे 4 साल का विकास लोगों के नहीं उतर रहा गले बढी नाराजगी*
*बिधूना,औरैया।*, दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री की क्षेत्र के प्रति अपनाई गई बेरुखी एवं भुलक्कड़पन के साथ ही अपने स्वजातीय लोगों से घिरे रहने से क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा होने को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है वही कृषि राज्य मंत्री द्वारा भाजपा सरकार के लगभग साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल मेंं क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का गुणगान कर जो आंकड़े प्रस्तुत किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय जागरूक लोग उसे काफी हास्यास्पद मानकर संभावित विधानसभा चुनाव में उनसे क्षेत्र के विकास का हिसाब मांगने को भी उतावले नजर आ रहे हैं।
भले ही प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार अपने साढे 4 वर्ष के कार्यकाल में प्रत्येक क्षेत्र का विकास करने के साथ ही समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने का गुणगान कर अपने मुंह मियां मिट्ठू बनकर अपनी पीठ थपथपाई जा रही है लेकिन जमीनी हकीकत पर देखने में आ रहा है कि दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक लाखन सिंह राजपूत के प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री के ओहदे पर पहुंच जाने के बावजूद भी दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।भाजपा शासन के कार्यकाल में इस क्षेत्र में कोई भी एक ऐसा कार्य नहीं हुआ है जिसे लोग भाजपा की उपलब्धि मान सकें। विधानसभा चुनाव सन्निकट मान कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत अपने साढ़े 4 वर्ष के क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को बताने का प्रयास कर रहे किंतु क्षेत्र के जागरूक लोग उनके द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे आंकड़ों को हास्यास्पद मान रहे हैं। इस क्षेत्र में सबसे अधिक दुर्दशा बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर स्थित है गांवों की है। आलम यह है कि इस क्षेत्र के ग्राम बिकूपुर, मोर्चा, कटरानकी, भाईपुर, हमीरपुर, रावतपुर, जुगराजपुर, चपोरा, रुरूगंज, हरचंदपुर, पुर्वा कमलसिंह, पुर्वामके, जागूपुर, रुपपुर, उडेलापुर रुरुकला, रायपुर, तुलसीपुर, रामनगर, बिमटामऊ, मड़ैया, तिलकपुर, सरमेढी, पुर्वा भदौरिया, बैलीपुर, भसोरा, जागूपुर, दखनाई, रामपुर, बामपुर व मुरचा आदि गांवों में समस्याओं का अंबार लगा होने से लोग बेहद परेशान हैं। पक्की सड़क खड़ंजा नाली शौचालय के अभाव में लोग बेहद दुखी है। उपरोक्त गांव के तमाम ऐसे परिवार हैं जो आवास के अभाव में झोपड़पट्टी में रहने को विवश है। गांवों को ओडीएफ घोषित कर दिए जाने के बावजूद भी आज भी 80% लोग शौचालय के अभाव में खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। क्षेत्र की जनता का दर्द है कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक के विधायक मंत्री बनने के बाद उनके द्वारा इन गांवों के प्रति ऐसी बेरुखी अपनाई गई कि वे इन गांवों के लोगों के दुख दर्द को पूरी तरह भूल सा गए। क्षेत्र में आमतौर पर चर्चा है कि मंत्री बनने के बाद क्षेत्र के विकास की कौन कहे लोग उनके दीदार को भी लोग तरस गए । मंत्री बनने के बाद वह जब भी कहीं क्षेत्र में आए तो वह सिर्फ अपने स्वजातीय व चहेतों से ही गिरी रहे आम लोग मंत्री से मिल भी नहीं सके। क्षेत्र के लोग अपने विधायक के प्रति नाराजगी का इजहार करते हुए संभावित विधानसभा चुनाव में उनसे क्षेत्र के विकास का हिसाब मांगने को भी काफी उतावले नजर आ रहे हैं वहीं भाजपा के प्रति जनता की नाराजगी के मद्देनजर इस क्षेत्र के सपाइयों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। वैस जिले के भाजपाई जनता की नाराजगी की बात नकारते हुए इस क्षेत्र से पुनः भाजपा का विधायक चुने जाने के दावे ठोंक रहे हैं।
[13/12, 6:28 PM] Ram Prakash Sharma: *किसान क्रेडिट कार्ड धारक बैंक कर्मचारियों से परेशान*
*औरैया।* जनपद में क्रेडिट कार्ड बनाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक किसान को क्रेडिट कार्ड देकर कर्जदार बनाया जा रहा है। बैंक कर्मचारी उनसे अनैतिक वसूली कर परेशान कर रहे हैं। इसी कड़ी में अजय कुमार निवासी लोहियापुर सरला देवी पत्नी हरदयाल निवासी बीघापुर अजीतमल , अरविंद अवस्थी निवासी खरका , रामकृष्ण निवासी लोहियापुर इन पर जरूरत से ज्यादा ब्याज पर ब्याज लगाकर अनैतिक वसूली की जा रही। ना जमा करने पर आरसी काटकर जेल भेजने की धमकी दी गई लोहियापुर निवासी अजय कुमार ने अपना क्रेडिट कार्ड आईडीबीआई बैंक औरैया में बनवाया था। मैनेजर द्वारा तमाम विशेष सुविधाएं दिए जाने की बात कही किसान क्रेडिट कार्ड 2015 में बना था 2017 में भाजपा सरकार ने ऋण माफी योजना का कार्यक्रम चलाया था। उसके अंतर्गत प्रथम दृष्टया नाम आया था , लेकिन किन कारणों बस वह माफी नहीं हो सकी। 2017 के बाद ब्याज पर ब्याज लगाकर बैंक ने करीब 40 हजार रुपए ब्याज लगा दिया। जबकि क्रेडिट कार्ड 62 हजार का बना था। 2017 में क्रेडिट बढ़ाकर 77 हजार कर दी गई थी। 2017 तक 77 हजार रुपए ही रहा। अब 40 हजार ब्याज लगाया गया। भुगतान करने के बाद भी 78 हजार रुपए का किसान कर्जदार है। ऐसी हालात में किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा है। जबरन वसूली , जेल भेजने की धमकी , आरसी काटने की धमकी , आईडीबीआई कर्मचारियों ने घर जा कर दी पीड़ित ने इधर उधर से कर्ज लेकर करीब 40 हजार रुपए जमा करा दिया। इसके बाद 78 हजार का कर्जदार अभी भी है। यह कर्जा महाजनी कर्जा से भी ज्यादा है। इसकी जांच कर जिलाधिकारी दोषी कर्मचारियों को दंडित कराए जाने की मांग पीड़ित किसान ने की , जिससे ऐसी पुनरावृति दोबारा ना हो।
[13/12, 6:28 PM] Ram Prakash Sharma: *पत्नी को बच्चों समेत भगा ले जाने का लगाया आरोप*
*औरैया।* कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम निवासी एक युवक ने विगत दिवस रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उसने गांव के ही एक व्यक्ति पर पत्नी व बच्चों को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उसने कहा है कि विपक्षीगण उसे फोन पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की गुहार लगाई है।
क्षेत्र के ग्राम निवासी एक युवक ने विगत दिवस पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार वर्मा को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व उसकी शादी जनपद मथुरा से हुई थी। उसके 2 पुत्रों क्रमसः 4 वर्ष व 3 वर्ष के हैं। आगे कहा है कि गांव का ही एक युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसकी पत्नी व बच्चों को भगा ले गया है। आगे कहा है कि गत 25 नवंबर 2021 को उसकी पत्नी के साथ बहन पूजा तथा दोनों पुत्र को लेकर बाजार करने गई हुई थी। लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आई। जिस पर उसने संभावित ठिकानों की अलावा अपनी रिश्तेदारियों आदि में पता किया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। आगे कहा है कि विपक्षीगण उसे मोबाइल फोन से कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। पीड़ित ने विपक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाने की गुहार लगाई है।
[13/12, 6:59 PM] Ram Prakash Sharma: *ऑटो की टक्कर से युवक गम्भीर घायल आगरा रिफर*
*फफूंद,औरैया।* कस्बे के अछल्दा चौराहा पर सड़क किनारे खड़े एक बाइक सवार के पीछे से आये आटो ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे युवक गम्भीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गये, और उसे सैंफई ले गये, जहां हालत में सुधार नही होने पर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
कस्बे के कटरा हेमनाथ निवासी जयवीर पुत्र कमलेश कुमार राजपूत रविवार रात अछल्दा चौराहा पर गया था जहां वह सड़क किनारे बाइक खड़ी करने लगा तभी पीछे से आये आटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गम्भीर घायल हो गया।जानकारी पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गये परिजन उसे सैंफई ले गए नाजुक हालत में सुधार नही देख परिजन उसे आगरा निजी अस्पताल ले गये। घायल युवक जिला पंचायत सदस्य बलबीर राजपूत का छोटा भाई है पुलिस आटो और उसके चालक को थाने ले गयी।
[13/12, 7:07 PM] Ram Prakash Sharma: *मंगलवार को होगा मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण*
*औरैया।* आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आगामी 14 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण को आयोजन किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ईवीएम की हैण्डस ऑन का प्रशिक्षण हेतु नियुक्त 60 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
[13/12, 7:15 PM] Ram Prakash Sharma: *मिड टर्म एग्जाम न्यू एजुकेशन पॉलिसी 15 दिसंबर से प्रारंभ*
*फफूंद,औरैया।* मां आरके देवी महाविद्यालय, टीकमपुर, फफूंद, औरैया के प्राचार्य द्वारा एवं संस्थापक प्रबंधक डॉ. जय गोपाल पांडेय द्वारा सभी छात्रों को अवगत कराया गया है कि सभी संकाय (बीएबीएससीबी कॉम) के फर्स्ट ईयर में पंजीकृत सभी अभ्यर्थी/ छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि उनकी मिड टर्म एग्जाम( न्यू एजुकेशन पॉलिसी 2020 के अंतर्गत) दिनांक 15 दिसंबर 2021 से प्रारंभ होने जा रही है।
अतः सभी पंजीकृत अभ्यर्थी/छात्र-छात्राएं अपना बकाया शुल्क जमा करें जिससे कि उन्हें मिड टर्म एग्जाम में शामिल किया जा सके। ध्यान रहे कि मिड टर्म एग्जाम में शामिल होना अनिवार्य है क्योंकि इस परीक्षा के प्राप्ताकों को सेमेस्टर परीक्षा के प्राप्ताकों में जोड़कर ही वि. वि.द्वारा परीक्षाफल घोषित किया जाएगा साथ ही आपने बताया कि यदि किसी आपात स्थिति (कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से उपजी संभावित स्थिति) के चलते सेमेस्टर परीक्षा को स्थगित कर प्रमोशन की श्रेणी में लाया जाता है तो इसके प्राप्तांक मिड टर्म एग्जाम के प्राप्तांकों के आधार पर ही दिए जाएंगे। अतः मिड टर्म एग्जाम में प्रथम वर्ष के समस्त अभ्यर्थियों/छात्र-छात्राओं का शामिल होना नितांत अनिवार्य है। अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को प्रमोशन की स्थिति में सेमेस्टर परीक्षा में भी अनुपस्थित मानते हुए परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा जैसा कि पूर्व घोषित परीक्षा परिणामों से स्पष्ट हो चुका है। अतः सभी अभ्यर्थी महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर अपनी बकाया शुल्क जमा करते हुए मिड टर्म परीक्षा के बारे में जानकारी करते हुए सम्मिलित होना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।इसके साथ ही आपने अवगत कराया है कि सभी संकायों के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष (सभी कक्षाओं) में पंजीकृत अभ्यर्थियों के वार्षिक परीक्षा हेतु परीक्षा आवेदन पत्र दिनांक 15 दिसंबर से 25 दिसंबर तक भरना प्रारंभ हो रहे हैं अतः द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में पंजीकृत सभी अभ्यर्थी महाविद्यालय आकर अपना परीक्षा फार्म भरना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में किसी भी त्रुटि या विषय परिवर्तन होने की दशा में महाविद्यालय की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी तथा परीक्षा हेतु किसी भी तरह का विषय परिवर्तन का निवेदन भी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की भ्रमपूर्ण स्थिति के लिए संबंधित छात्र /छात्रा स्वयं जिम्मेदार होंगे।
[13/12, 7:32 PM] Ram Prakash Sharma: *मारपीट का मामला दर्ज*
*अजीतमल,औरैया।* क्षेत्र के अजुआपुर गांव निवासी गमा पुत्र ताराचंद ने गांव के ही ब्रज किशोर पुत्र मिजाजी पर आरोप लगाया कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था। तभी ब्रज किशोर ने दो अज्ञात साथियों के साथ आकर गालियां देते हुए उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
[13/12, 7:32 PM] Ram Prakash Sharma: *खाटू श्याम पैदल यात्रा का भव्य स्वागत*
*अजीतमल,औरैया।* लखनऊ से खाटू श्याम तक पैदल जाने बाली श्री श्याम ध्वजा पद यात्रा का नगर आगमन पर आज भव्य स्वागत किया जाएगा
कस्बे में यात्रा नगर भ्रमण के दौरान जनता महा विद्या लय तिराहा अजीतमल , बाबरपुर तिराहा होती हुई मां शारदा गेस्ट हाउस पर विश्राम करेगी। जहां शाम खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा यह जानकारी नगर खाटू श्याम मंडल के रिंकू अग्रवाल , नवीन गुप्ता, प्रदीप तिवारी ,नवीन त्रिपाठी ,रमन यादव ने दी।
[13/12, 7:35 PM] Ram Prakash Sharma: *सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल*
*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर में एक बाइक सवार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। घायलवस्था में परिजनों द्वारा सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के अम्बरपुर भीखेपुर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र बेटालाल सोमवार की सुवहः रात्रि 1 बजे कही से घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह भीखेपुर पहुंचा तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। गम्भीरवस्था में परिजनों द्वारा उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
[13/12, 7:45 PM] Ram Prakash Sharma: *बार एसोसिएशन चुनाव के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन किये दाखिल*
*बिधूना,औरैया।* तहसील बार एसोसिएशन के वर्ष 2021- 2022 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अध्यक्ष पद हेतु पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह सेंगर ,अरविन्द दुबे,अरविन्द यादव जहाँ प्रत्याशी रहे वहीं महामंत्री पद हेतु अम्बरेश सिंह सेंगर ,भोले त्रिपाठी ,अनिल यादव मैदान में रहे। कोषाध्यक्ष पद हेतु पंकज बन्धुवर सतीश प्रजापति के बीच मुकाबला होगा। इस अवसर पर अधिवक्ताओं द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किये जाने के साथ मतदाताओं से सघन जन सम्पर्क शुरु कर दिया गया है। बीते दिवस पुस्तक कालय अध्यक्ष के लिए एल्डर्स कमेटी के समक्ष एडवोकेट नितिन पांडे ने नामांकन दाखिल किया था जिन्हें निर्विरोध रुप से निर्वाचित किया गया। जबकि मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु पूर्व अध्यक्ष अरविंद दुबे , महामंत्री पद हेतु अम्बरेश सिंह सेंगर, अनिल यादव,ने नामांकन दाखिल किये। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरिश्चंद्र, सदस्य सुरेंद्र नाथ तिवारी, एडवोकेट चन्द्रशेखर सक्सेना ,राकेश सिंह चौहान, जय गोपाल सिंह राठौर मौजूद थे। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट हरिश्चंद्र ने कहा कि 9 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे जबकि 10 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 13 दिसंबर को नाम वापसी के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा जबकि 22 दिसंबर को मतदान के बाद मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे| उन्होंने कहा कि कुल 123 सीओपी प्राप्त अधिवक्ता ही मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। उन्होंने अधिवक्ताओं से निस्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने के साथ सहयोग की अपेक्षा की है।

More Stories
भागलपुर 6 मार्च 26*8040 पिस कोडीन युक्त सिरफ तथा 21000 टेन टैबलेट के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
भागलपुर 6 मार्च 26*आत्मा बाजार में एक ग्राहक से दो मनचले युवक ने बीस हजार रूपए की छिनताई,
कौशाम्बी 6 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें