July 1, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया13जुलाई24*राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में निपटे मामले*

औरैया13जुलाई24*राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में निपटे मामले*

औरैया13जुलाई24*राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में निपटे मामले*

.*राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश ने किया*

*औरैया।* माननीय न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, प्रयागराज/प्रशासनिक न्यायमूर्ति सत्र संभाग, औरैया मनीष कुमार निगम के अमूल्य व कुशल निर्देशन में तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, औरैया ग्रीश कुमार वैश्य के कुशल नेतृत्व व निगरानी में जनपद न्यायालय, औरैया एवं बाह्य न्यायालय बिधूना तथा जनपद औरैया के विभिन्न राजस्व न्यायालयों तथा अन्य विभागों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ ग्रीश कुमार वैश्य माननीय जनपद न्यायाधीश औरैया, रजनीश कुमार, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण औरैया, मनराज सिंह, विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो तथा समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा सरस्वती वन्दना तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश, औरैया द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारीगण को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित कर लोक अदालत को सफल बनाने के लिए निर्देशित किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया श्रीमती स्वाति चन्द्रा द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19202 वादों का निस्तारण हुआ जिसमें कुल ऋण की वसूली 3,17,43,310/- रूपये व न्यायालयों द्वारा अधिरोपित अर्थदण्ड 2,40,550/- रूपये की वसूली की गयी व 1,93,20,148/- रुपए का प्रतिकर प्रदान किया गया। श्रीमती रजनी सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, औरैया द्वारा कुल 59 वाद तय कराये गये। रजनीश कुमार, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण औरैया द्वारा एमएसीटी के कुल 98 क्लेम तय कर पीड़ितों को 1,88,67,800 /- रुपए का प्रतिकर एवार्ड दिया। स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष इन्द्रदेव दुबे द्वारा 18 वाद निस्तारित किये गये, जगन्नाथ मिश्रा अध्यक्ष, उपभोक्ता फोरम द्वारा 03 वाद निस्तारित कर कुल 4,49,848 / रुपए का प्रतिकर प्रदान किया गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह द्वारा 03 वाद, अपर जिला जज प्रथम श्री विकास गोस्वामी द्वारा विद्युत अधिनियम के 153 वाद, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट श्री अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा द्वारा 06 वाद, संजय कुमार सिंह, अपर जिला जज द्वितीय द्वारा 04 वाद, अतीकुददीन अपर जिला जज एफटी०सी० प्रथम द्वारा 01 वाद, जीवक कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्टेंट, औरैया द्वारा 1451 वाद निपटे। . श्रीमती निधि सिसौदिया, सिविल जज सी०दि० औरैया द्वारा 438 वाद, तारकेश्वरी प्रसाद सिंह, सिविल जज सी०दि० एफ०टी०सी० औरैया द्वारा 334 वाद, प्रवीण सिंह, सिविल जज जू०डि० बिधूना द्वारा 314 वाद, श्री शालिनी त्यागी, सिविल जज जू०वि० औरैया द्वारा 533 वाद, श्रीमती निशा न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया द्वारा 754 वाद, सुश्री प्रीती भारकर, सिविल जज जूडिएफटीसी द्वारा 233 वाद, बाह्य न्यायालय, बिधूना में तैनात श्री शमशुल हसन अपर सिविल जज जू०डि० बिधूना द्वारा 406 वाद निस्तारित किये गये। इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा 6986 वाद, परिवहन विभाग द्वारा 2712 वाद, सब रजिस्टार औरैया द्वारा 4120 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों द्वारा 382 वादों का निस्तारण 3,16,49,393/- रुपए की बैंक ऋण वसूली की गयी। भारत संचार निगम द्वारा 189 मामले निस्तारण कर 93,917/ रुपए की वसूली की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 05 प्री लिटिगेशन पारिवारिक वाद भी निस्तारित हुए। जनपद औरैया में दिनांक 10.07.2024, 11.07.2024 , 12.07.2024 को आयोजित विशेष लोक अदालत तथा आज दिनांक 13.07.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19390 वादों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक वादों का निस्तारण तथा बम्पर रिकार्ड तोड़ा। ऐसा अभूतपूर्व प्रदर्शन माननीय व्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम, प्रशासनिक न्यायाधीश सत्र संभाग औरैया के निर्देशन में सम्भव हो पाया।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.