औरैया12सितम्बर*राजस्व अधिवक्ताओं की 21 वे दिन भी हड़ताल जारी*
*समस्या का समाधान नहीं होने तक चलती रहेगी हड़ताल- सुशील पांडे*
*औरैया।* सदर तहसील औरैया में लेखपालों द्वारा मनमाने तरीके से धन उगाही करने को लेकर राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल आज 21 वें दिन भी जारी रही। इस दौरान समस्या का समाधान नहीं करने पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की। राजस्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की तथा समस्या का समाधान नहीं करने पर प्रशासन की हठधर्मिता बताई।
सदर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा आज 21वें दिन हड़ताल जारी रही। आपको बताते चलें कि लेखपालों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर राजस्व अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे व महामंत्री रामबाबू पांडे के नेतृत्व में विगत 23 सितंबर 2022 से हड़ताल का ऐलान किया गया, जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। समस्या का समाधान अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान द्वारा किए जाने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिवक्ताओं की प्रमुख मांगों को नहीं माने जाने पर हड़ताल समाप्त नहीं हो सकी। सोमवार को राजस्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री पांडे ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरोध में करीब 21 दिन से लेखपालों के विरुद्ध हड़ताल जारी है। कहा कि प्रशासन की हठधर्मिता है कि कोई भी समस्याओं का समाधान करने नहीं आता है। इस समस्या का समाधान एसडीएम मनोज सिंह द्वारा नहीं हो सका, बल्कि वह छुट्टी पर चले गये। कोई भी अधिकारी उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है। जिस कारण से हड़ताल खत्म नहीं हो पा रही है। श्री पांडे ने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान उनकी मांगों को सुनने के लिए तहसील परिसर आई थी। एडीएम द्वारा कुछ मांगों को मान लिया गया, जबकि प्रमुख मांगों को नहीं माना, जिस कारण से आंदोलन समाप्त नहीं हो सका। आंदोलन के कारण राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। अधिकारी है कि उनकी समस्याओं को नजरंदाज किए हुए हैं। आगे श्री पांडे ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगों को नहीं माना जाएगा तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।अधिवक्ताओं ने आज सोमवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासन के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा अधिवक्ता ज्ञानेंद्र मोहन तिवारी, श्री नारायण तिवारी, कृष्ण चंद्र सक्सेना, धर्मवीर त्रिपाठी, दीप कांत भारती, आनंद चतुर्वेदी, बलराम सिंह राजपूत, गोपाल शुक्ला एवं संत कुमार अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*