औरैया12जुलाई*बाइक को थ्री व्हीलर बनाकर चलाने बाले का यातायात पुलिस ने किया चालान
कुछ अजीबोगरीब लोग होते है जिन्हें अपने जीवन की तो परवाह है नही साथ ही पूरे परिवार की जान हथेली पर लिए घूमते नजर आते है।
एक ऐसे ही सज्जन को यातायात पुलिस ने सुभाष चौराहे पर रोका जो कि बाइक पर अपने के अतिरिक्त चार सवारी बिठाकर वो भी बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था।
इस समय जनपद में पुलिस अधीक्षक चारु निगम व यातायात क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्रनाथ यादव के निर्देशानुसार यातायात पुलिस निरीक्षक डॉ0 के0 के0 मिश्रा के सानिध्य में यातायात पुलिस उपनिरीक्षक श्री कायम सिंह यादव ने अपनी टीम कॉन्स्टेबल आलोक, इशरार , होमगार्ड आजाद, दिनेश आदि के साथ सुभाष चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।दर्जनों दुपहिया वाहनों का विणा कागज एवम बिना हेलमेट पहनने पर चालान किये गए।
औरैया से रामप्रकाश शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,