औरैया11नवम्बर23*जमौली में 5100 दीपो से जगमगा उठा प्राचीन देव भूमि ब्रह्मदेव मन्दिर*
*संवाददाता सत्य प्रकाश बाजपेई दिबियापुर
भाग्यनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत जमौली में शनिवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया हुआ। ग्रामीणों ने 5100 दीप प्रज्ज्वलित किए। ग्राम प्रधान मनोरमा देवी के तत्वाधान प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से सुप्रसिद्ध बाबा ब्रह्मदेव मन्दिर पर 5100 दीप उत्सव प्रज्वलन का अयोजन किया गया था।ग्रामीणों ने 5100 दीप जलाकर दीपोत्सव एवं महाआरती किया। आयोजक ने कहा कि छोटी दीपावली का महत्व बहुत बड़ा है। इस दिन यमराज तथा मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की जाती है, जो ऐसा करता है। उस पर लक्ष्मी की कृपा बरसती है। हनुमानजी का भी जन्मदिन है, उनकी भी पूजा करने का विधान है। इस मौके पर महेश कुशवाहा, अजय, शिवप्रसाद, अजय तिवारी, मलखान सिंह, आदर्श तिवारी, राजकुमार, नंद किशोर सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या २९ अप्रैल २६*भाजपा नेता आशीष शर्मा ने रुदौली गैस एजेंसी में व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की
जालौन २९ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर प्रसारित जनपद जालौन की ताजा खबरे
जालौन २९ अप्रैल २६* उरई में सामूहिक विवाह समारोह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद