July 8, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया11अक्टूबर*दशहरा पर 45 फुट रावण के पुतले का होगा दहन*

औरैया11अक्टूबर*दशहरा पर 45 फुट रावण के पुतले का होगा दहन*

औरैया11अक्टूबर*दशहरा पर 45 फुट रावण के पुतले का होगा दहन*

*जालौन के कारीगर कर रहे रावण के पुतले की कारीगरी*

*औरैया।* दशहरा के अवसर पर रावण के पुतले की कारीगरी शुरू हो गई है। जनपद जालौन के कारीगर रावण के पुतले को बनाने में जुटे हुए हैं। इस वर्ष दशहरा के अवसर पर 45 फुट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रावण दहन के लिए हजारों रुपए के गोले लगाए जाएगे। रावण का पुतला बनाने वाले कारीगर ताजिया भी बनाते हैं , तथा विभिन्न प्रांतों में वह ताजिया व रावण का पुतला बनाने का काम करते हैं।
दशहरा के अवसर पर रावण का पुतला दहन करने के लिए कारीगरी शुरू हो गई है। जनपद व थाना जालौन मोहल्ला रापटगंज निवासी सिराज अहमद एवं उनका बड़ा भाई इरशाद के अलावा एक सहायक 45 फुट रावण के पुतले की कारीगरी कर रहे हैं। इसके अलावा जालौन का ही आतिशबाज सोनू रावण के पुतले में धमाकेदार गोले लगाएगा। कारीगर सिराज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह 8 दिन में रावण का पुतला बनाकर तैयार करते हैं। यह काम वह कई वर्षों से करते चले आ रहे है। आगे कहा कि करीब 15 से 20 वर्ष पूर्व उन्होंने औरैया में मुंह चलाते हुए रावण का पुतला बनाया था। उन्होंने रावण का पुतला बनाने के लिए मेटेरियल समेत पचास हजार का ठेका लिया है। कहा कि वह ताजिया भी बनाते हैं। अब वह जालौन छोड़कर शिवपुरी चले गए हैं। लेकिन वह टाइटल जालौन का ही देते हैं। वह कारीगरी के साथ रावण का पुतला पूरी लगन के साथ बनाते हैं। लेकिन जब वह जलता है तो उन्हें बहुत ही दुःख महसूस होता है। वह सोचते हैं कि यह सब क्या हो गया? उनकी मेहनत मेहनत बेकार चली गई। वह 45 फुट तक के ताजिया भी बना चुके हैं। महाराष्ट्र के अलावा अन्य प्रांतों में भी वह रावण का पुतला एवं ताजिया बनाने का काम कर चुके हैं। वह इंसानियत के भाव से काम करते हैं। उन्हें धर्म से कोई सरोकार नहीं है। वह हिंदू व मुस्लिम को सम दृष्टि से देखते हुए अपनी कारीगरी को अंजाम देते हैं। रामलीला कमेटी के संरक्षक शंकर दयाल शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष रावण के पुतले में कमोवेश दो सौ गोला लगाए जाएगे।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.