औरैया11अक्टूबर*औरैया आगमन पर फर्रुखाबाद सांसद का हुआ भव्य स्वागत*
*औरैया।* जनपद आगमन पर फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत का जोरदार स्वागत किया गया। दिबियापुर सेहुद पुस्तकालय में स्वागत समारोह के बाद भाग्यनगर ब्लॉक के जसा पुरवा गांव में रामलीला का राम की आरती कर उद्घाटन किया।
जनपद फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत रविवार की देर शाम दिबियापुर सेहुद पुस्तकालय पहुंचे जहां पर उनका भाजपा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत उन्होंने विकासखंड भाग्य नगर क्षेत्र के ग्राम जसा का पुरवा में रामलीला का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंनेअपने संबोधन में वक्तव्य दिए।उद्घाटन दौरान उन्होंने कहा त्याग तपस्या और बलिदान व्यर्थ नहीं जाता है। श्री राम अपने पिता के कहने पर 14 वर्ष बन में गुजारा। श्री राम ने अपने पिता और माता की आदेशों का पालन करते वन गये। सत्य और कर्तव्यनिष्ठा का पालन करते हुए श्री राम वन में गई। तब भगवान बन गये। आज उन्हें भगवान श्री राम के नाम से जाना जाता है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर देश को आगे बढ़ाते हुए सुख समृद्धि कायम करना है। भगवान राम यदि चाहते तो अकेले ही सीता का पता लगाकर रावण पर विजय प्राप्त कर सकते थे। लेकिन उन्होंने छोटे-छोटे लोगों को अपने साथ जोड़ कर बहुत बड़े राजा को पराजित कर मृत्यु लोक भेजा था। उनकी जीत इस कारण और हुई कि छोटे लोगों का सम्मान किया। घमंडी और अहंकारियों का विनाश किया। त्याग और बलिदान का फल अवश्य मिलता है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तथा माननीय पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री पद को भी त्याग कर त्याग बलिदान की मिसाल कायम की। सच्चाई और त्याग का फल देर सवेर अवश्य मिलता है। उन्होंने लखनऊ 26 अक्टूबर 11 बजे इंदिरा हाल में होने वाली सम्मेलन में पहुंचने की भी अपील की। भाजपा जिला महामंत्री कौशल राजपूत ने कहा समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करते हुए भगवान राम के आचरणों का अनुकरण करना है। समाज में समता ममता और बंधुत्व का नाता बनाए रखते हुए भाई चारा काम करना है। इससे पूर्व पुस्तकालय गोष्ठी में विधायक कैलाश राजपूत ने सभी को दशहरा , दीपावली व नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए गंतव्य स्थान को रवाना हो गये। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक भाजपा प्रत्याशी गोपी चरण वर्मा , आशाराम बापू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , अनिल राजपूत जिला मीडिया प्रभारी , विश्वनाथ सिंह , शैलेंद्र सिंह , सहदेव सिंह , उत्तम सिंह , मनोहर लाल एडवोकेट , विधानसभा प्रभारी अमर सिंह , सौरभ , गौरव प्रधान , स्वदेश , प्रधान पति प्रवीण राजपूत व जितेंद्र समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत भव्य स्वागत किया गया।

More Stories
अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*
भोपाल 7 मार्च 26*डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान