March 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया10नवम्बर*ग्राम देवरपुर व शेरपुर सरैया में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर*

औरैया10नवम्बर*ग्राम देवरपुर व शेरपुर सरैया में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर*

औरैया10नवम्बर*ग्राम देवरपुर व शेरपुर सरैया में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर*

*औरैया।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे हक हमारा भी तो है अभियान के अन्तर्गत गुरुवार को ग्राम देवरपुर एवं शेरपुर सरैया में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चन्द्रा के नेतृत्व में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को विधिक एवं जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
गुरुवार को ग्राम देवरपुर में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में पीएलवी सुधा गुप्ता एवं पायल राठौर ने मुख्यमंत्री सेवा योजना, अनसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के अधिकार आदि के बारे में जानकारी दी। पीएलवी रविदत्त ने राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ आदि के सम्बंध में बताया। वहीं 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली लोक अदालत की जानकारी दी गई। इसके साथ ही गांव में डोर टू डोर प्रचार प्रसार किया गया और पोस्टर चस्पा कर व पम्पलेट वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में पीएलवी माण्डवी, ब्रजेश कुमार, गौरव सिन्हा, ग्राम प्रधान ऊषा देवी, राम सिंह, संतोष कुमार, राज कुमार, ब्रजेन्द्र, रामनरेश, हरीशंकर, ब्रज किशोर, अरविन्द कुमार आदि मौजूद रहे।