February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया10जून2023*दिवियापुर फफूंद मार्ग श्रीविष्णुधाम पर हो रही श्रीराम कथा* *

औरैया10जून2023*दिवियापुर फफूंद मार्ग श्रीविष्णुधाम पर हो रही श्रीराम कथा* *

औरैया10जून2023*दिवियापुर फफूंद मार्ग श्रीविष्णुधाम पर हो रही श्रीराम कथा* *

*जगदगुरु राम स्वरूपाचार्य पीठाधीश्वर कामतानाथ मंदिर चित्रकूट के द्वारा*

*दिबियापुर/औरैया।*
रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई
*राम कथा को सुनने के लिए परीक्षित श्रीमती शकुंतला देवी श्री राधेश्याम पोरवाल भरेह बालों ने कथा रसपान बड़े ही मन से भरेह बालों ने किया।*

*जगतगुरु रामसरूपाचार्य ने बताया की हर घर में रामायण ग्रंथ, और हर गांव में संत का होना बहुत जरूरी है*।

*भारत की सनातन संस्कृति आज भी गांवों में देखने को मिलती है हर माता बहन अपने सिर पर पल्लू डाल कर रहती है व, पुरुष भी माथे पर तिलक लगाकर रहते हैं*।

शुक्रवार को बाली और सुग्रीव की कथा का वर्णन किया गया।
इंद्र ने बाली को एक सोने का हार दिया जबकि सूर्यदेव ने सुग्रीव को हनुमान जी के रूप में एक सच्चा मित्र और रक्षक भेंट किया कहा जाता है कि दोनों बहनों की उत्पत्ति के बाद युक्ति द्वारा रीछराज में बदल गई इसलिए कहा जाता है रीछराज ही बाली और सुग्रीव की माता-पिता हैं
जो भी दुष्ट प्राणी छोटे भाई की पत्नी बहन पुत्र और पत्नी बेटी को बुरी नजर से देखता है उसे मारने में कोई पाप नहीं है उक्त बातें प्रभु श्री रामचंद्र ने रामचरितमानस के किष्किंधा कांड में में बाली का वध करते समय कही थी क्योंकि बाली ने अपने छोटे भाई बहन सुग्रीव को ना केवल राज्य से निकाल दिया था बल्कि उसकी पत्नी को भी छीन लिया था।
नशा हमें राम धुन का करना है अपने इष्ट के साथ लगन रूपी नशा करना चाहिए जो पूरी जिंदगी न उतरे। ये बातें कथा के दौरान कामतानाथ मंदिर चित्रकूट के पीठाधीश्वर जगदगुरु राम स्वरूपाचार्य ने कही।
जगदगुरु राम स्वरूपाचार्य ने कहा कि असली नशा सत्संग सुनने का है। जो इस भीषण गर्मी में भी आप सभी को कथा सुनने के लिए खींच लाया है। ऐसा नशा क्या करना जो उतर जाए, ऐसा नशा करो जो नशा उतरे ही न अपने इष्ट से ऐसी लगन लगा जो पूरी जिंदगी न उतरे सूरदास, मीराबाई जैसा नशा करो जो पूरे जीवन न उतरे और जीवन धन्य हो जाए। उमेश प्रकाश और भक्तों ने प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों की पूजा अर्चना की। इटावा सांसद राम शंकर कठेरिया, जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा,अजीतमल ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा अवधेश शुक्ला ,कौशल राजपूत,कमलेश अवस्थी, ने आरती कर आचार्य का अंगवस्त्र ओढ़ाकर व मालार्पण कर आशीर्वाद लिया। वही आचार्य ने दोनो अतिथियो को स्मृति चिह्न देकर आशीर्वाद दिया।आयोजक उमेश प्रकाश पोरवाल व पत्नी श्रीमती सपना पोरवाल ने बताया कि 10 जून तक श्री राम कथा का आयोजन संपन्न होगा। कथा को सुनने के लिए आए नगर व क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

Taza Khabar