औरैया10अप्रैल*दिव्यांग का घर गिरा बाल- बाल बचा परिवार*
*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर में एक दिव्यांग का कच्चा घर अचानक ढह गया। छत से मिटटी गिरते ही परिवार के सदस्य बाहर भाग निकले, जिससे सभी बाल-बाल बच गये। घर गिरने से गरीब दिव्यांग के परिवार के सामने सर छुपाने की समस्या खड़ी हो गयी है।
ग्राम पंचायत गदनपुर के गांव रोशनपुर निवासी धर्म नरायन पुत्र मूलचन्द्र दिव्यांग और गरीब है। वह अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में रहता है। शनिवार देर शाम अचानक छत की मिटटी गिरने लगी, जिसे देख धर्मनरायन अपनी पत्नी बच्चो समेत कमरे से बाहर भागा। तभी तेज आवाज के साथ घर ढह गया। घर के गिर जाने से दिव्यांग का परिवार खुले आसमान तले आ गया, और उनके सामने सर छुपाने की परेशानी खड़ी हो गयी।मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान करन सिंह ने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाये जाने का भरोसा दिलाया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 मार्च 26*लेशी सिंह ने ब्रजेश ऑटोमोबाइल की नवीन शाखा का किया उद्घाटन
दिल्ली1मार्च 26*विनोद तकियावाला को निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए किया गया सम्मानित
अयोध्या 01 मार्च 26*घायल शिव नारायण तिवारी से मिले रुश्दी मियां, आर्थिक सहयोग देकर बढ़ाया हौसला