औरैया1अप्रैल*यमुना मे नहाते समय तीन दोस्त डूबे, गोताखोरों की मदद से तालाश जारी!
आयना (औरैया)-खबर औरैया जनपद के अयाना से है जहाँ यमुना नदी मे नहाते समय तीन दोस्त डुब गये|जिसकी जानकारी वहा पे मौजूद लोगो ने पुलिस को दी !घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गयी!
प्राप्त जानकारी के अनुसार
शुक्रवार की पूर्वाह्न जालौन जनपद में देवी मंदिर के दर्शन करने के बाद अयाना थाना क्षेत्र की सीमा में यमुना नदी में नहाते समय तीन दोस्त डूब गए। यह देख कुछ लोगों ने शोर मचाया। जिस पर आसपास से लोग पहुंचे। पुलिस को पूरा मामला बताया गया। डूबे दोस्तों की तलाश जारी है।
अयाना थाना क्षेत्र केबीझल पुर पेंटून पुल के पास घटना हुई। देवी मंदिर के दर्शन करने जालौन जनपद से मोहन पुत्र संतोष निवासी आलमपुर दोस्तों में गजेंद्र पुत्र मूलचंद्र और राज पुत्र दर्शन निवासीगण शेखपुरा बाइक से आए थे। पूजन के बाद तीनों ने एक दुकान से शीतल पेय (कोल्ड ड्रिंक्स) पीने के लिए खरीदा। इसके बाद नदी किनारे बैठ कर कोल्ड ड्रिंक्स पीने लगे। इसके बाद गर्मी देख नहाने लगे। इसी दौरान यह घटना हो गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र के अनुसार गोताखोरों की मदद से तीनों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर