औरैया09नवम्बर*प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान*
अजीतमल औरैया।समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन प्रति माह की 9 और 24 तारीख को किया जाता है आज अजीतमल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ए सी एम ओ शिशिर पुरी ने हॉस्पिटल पहुंचकर जांचा,कुल 120 महिलाओं की जांच हुई जिनमें से 7 महिलाएं एचआरपी हाई रिस्क प्रेगनेंसी से ग्रसित पाई गई, जिसमें ब्लड प्रेशर ,शुगर इत्यादि रोग,जबकि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भधारण के दौरान उच्च जोखिम वाली महिलाओं का चिनहीकरण कर उसका उचित उपचार करना जिससे मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। जबकि यह अभियान पूरे जनपद के जिला अस्पतालों,एफ आर यू और सीएचसी सेंटरों पर प्रतिमाह किया जाता है जिससे गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जाए और मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाई जा सके और जनसंख्या का आकलन किया जा सके।

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*