औरैया09अक्टूबर*सरकार की योजना के विपरीत डीलर अपनी मर्जी से वितरित कर रहा राशन*
दिबियापुर । जनपद औरैया के नगर पंचायत दिबियापुर में अनिल राजपूत कोटा डीलर अपनी मर्जी से राशन हर महीने वितरित करता है वहा के कार्ड धारकों का कहना है कि करीब एक वर्ष से डीलर अपनी मर्जी से प्रति कार्ड 2 किलो राशन काट कर देता है जब उससे कोई पूछता है कि राशन काट कर क्यों दे रहे हो डीलर का एक जवाब रहता है कि उपर से कम आता है मेरे यहां इसीलिए मैं 2 किलो कम करके देता हूं। अभी हाल ही में अक्टूबर माह में वितरित होने वाला राशन में सरकार के योजना के विपरीत डीलर अनिल राजपूत ने गेंहू और चावल की जगह के कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 2 किलो काट कर केवल चावल ही वितरित किया गेंहू नहीं दिया गया जबकि राशन में लगने वाले रुपया पूरा लेता है।लगभग एक वर्ष से अपनी मर्जी चला रहे इस कोटा डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई प्रशासन नही कर रहा है ।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*