औरैया08मार्च*महिला सशक्तिकरण दिवस पर कंचौसी कस्बे की महिलाएं भी निभा रही अपना फर्ज*
*घर के साथ राजनीति में भी पूर्ण निष्ठा के साथ दिखा रही अपना दम*
*कंचौसी।औरैया।* कस्बा निवासी ऊषा देवी पत्नी स्वर्गीय रमाकांत गुप्ता ढिकियापुर ग्राम पंचायत में राशन डीलर का कार्य करके अपने बच्चो का भरण पोषण कर रही है, ऊषा देवी के पति की मृत्यु सन 2003 में 19 वर्ष पूर्व हो चुकी है ,पति कोटा डीलर थे ,पति की मृत्यु के बाद उषा देवी पर दो पुत्र व एक पुत्री के भरण पोषण का जिम्मा आ गया था, पति की मृत्यु के समय बड़े पुत्र की उम्र 13 वर्ष थी, अकेले ही राशन वितरण करना व खाद्य विभाग से राशन को लाना ,राशन डीलर का कार्य क्षेत्रीय लोगो व जनप्रतिनिधियों की मदद से पति की जगह सरकार द्वारा राशन डीलर की दुकान मिली थी,राशन डीलर की दुकान का कार्य करके उषा देवी एक पुत्री व एक पुत्र का विवाह कर दिया है,वही कोरोना काल मे पुत्र वधु की कोरोना होने की वजह से मृत्यु भी हो चुकी है, ऊषा देवी राशन डीलर के कार्य के साथ 50 वर्ष की उम्र में गृहणी का भी फर्ज अदा कर रही है।
वही दूसरी ओर कस्बा निवासी कानपुर देहात जिलापंचायत अध्यक्ष नीरज रानी गौर गृहणी के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल रही है, नीरज रानी ने निर्दयलीय चुनाव लड़कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी हासिल की, नीरज रानी के पति राजेन्द्र सिंह गौर वर्तमान में जिला कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक है, और पुत्र वर्तमान में भाजपा सहार ब्लॉक प्रमुख है, और जेठ अकबरपुर लोकसभा से सांसद है ,जोकि पूर्व में भाजपा से उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : अपहृता बरामद, हथियार और नकदी जब्त
रोहतास 2 अप्रैल 26*हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम तीन फरार अभियुक्तों का घर कुर्क कर दिया।*
अयोध्या2 अप्रैल 26*उद्योगपति अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपने परिवार संग पहुंचे रामनगरी*