औरैया08मार्च*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ को किया जागरूक*
*औरैया, 08 मार्च, 2022* अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति के द्वारा जनपद औरैया में शहबदिया पंचायत घर मे 165 महिलाओं एवम किशोरियों के साथ समाजसेवी सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनन्ता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में अपेक्षा समिति की सचिव रीना पाण्डेय ने कहा कि महिलाओ को कभी भी हिम्मत नही हारनी चाहिए। किसी भी काम को करने में महिला और पुरुष का अंतर नही होता बल्कि हिम्मत की बात होती है यदि नारी के अंदर हिम्मत है तो कठिन से कठिन काम किया जा सकता है। हर मुसीबत से निपटा जा सकता है चाहे लाख तूफान आये अगर चुनौती स्वीकार करेंगे तो निश्चित सफल होंगे और समाज मे एक अलग स्थान होगा अपनी पहचान होगी। बस उत्साह उमंग जज्बा नही खोना चाहिए। हर महिला को ये मानना चाहिए कि हम भी इंसान है हम भी सब काम कर सकते है। इतिहास भी गवाह है कि महिलाओ ने क्या नही किया है अगर ठान लिया तो करके ही दिखाया है समाजसेवी आशा ने गीत के माध्यम से महिलाओ को सम्बोधित किया।
*मौन है स्त्री, निशब्द नही, आवाज है बस बोलती नही जज्बात है पर मुह खोलती नही चाहत है पर उम्मीद किसी से नही, महिलाओ ने गांव ने स्लोगन के साथ रैली निकाली। जिला विकास प्रबंधक चंदन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भारतीय संस्कृति में नारी को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है हमारे वेद और ग्रन्थ नारी शक्ति कर योगदान से भरे पड़े है। नारी को आरंभ से ही सृजन सम्मान और शक्ति का प्रतीक माना गया है। शास्त्र से लेकर साहित्य तक नारी की महत्ता को स्वीकार किया गया है तभी कहा गया है यत्र नार्यस्तु पूजन्ते तत्र देवता रमन्ते। भारतीय महिलायें देश के विकास और प्रगति में भी अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। आप एक कुल नही दो कुलो की शान है। आपसे दो कुलो की शान सुरक्षा शिक्षा होती है । इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक चंदन कुमार अग्रणी जिला प्रबंधक सेंट्रल बैंक महिला शक्ति केंद्र औरैया जनपद की महिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा समाज सेविका रीना पाण्डेय ब्रम्हा देवी आशा देवी सुनीता देवी बसंती महसर बानो आदि ने भाग लिया।

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*