औरैया08मई*तापमान की तपन में गर्मी से लोग हुए व्याकुल*
*औरैया।* जनपद में बढ़ते हुए सूर्य देवता के तापमान से भीषण गर्मी का कहर शुरू हो गया है। जिसके चलते लोग काफी परेशान हैं। दोपहर के समय में बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना व्यक्त की है। जिससे लोगों को ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
सोमवार की सुबह से ही सूरज के बढ़ते हुए तापमान के चलते तपन के कारण गर्मी काफी बढ़ गई है। जनपद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम की आद्रता 24 फ़ीसदी के आसपास रही। जबकि हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटा से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। दोपहर के समय चल रही तेज लू के कारण हाइवे रोड , शहर की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा देखा गया। लोग घरों से बाहर कम निकले। सोमवार को शहर बाजारों में तेज धूप के कारण पूरी तरह से सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर ए के सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से तापमान में गर्मी का असर काफी बढ़ गया है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग की ओर से जो पूर्वा अनुमान बताया जा रहा है उसके अनुसार अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, और न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। पशुपालक विशेषज्ञ डॉक्टर विकास सिंह ने पशुपालकों को अपने पशुओं को खुले स्थान पर बांधने की सलाह दी है। साथ ही ताजा नल का पानी पिलाते रहने की भी सलाह दी है। जिससे पशुओं के शरीर में पानी की कमी होने का खतरा ना आने पाये। चिकित्सक डॉक्टर दिनेश तिवारी ने लोगों को बाहर निकलने पर पानी की बोतल साथ लेकर चलने और सूती वस्त्र पहनने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने फुल आस्तीन की शर्ट पहनने एवं सिर को ढक कर रखने की भी सलाह दी है।

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*