[08/11, 6:27 PM] Ram Prakash Sharma: *प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किश्त एक साल से लटकी*
*तगादा करने वाले दुकानदार करते हैं अपमानित*
*औरैया।* डूडा द्वारा प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किश्त अब तक न भेजने से सैकड़ों लाभार्थी परेशान नजर आ रहे हैं। इन लाभार्थियों ने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर उधारी के रूप में समान लेकर अपने आवासों का कार्य एक साल पहले ही पूरा करा दिया था। अब दुकानदार इन लाभार्थियों के घरों का चक्कर काटते हुए रोज भला बुरा कहते हुए अपमानित कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से डूडा इन लाभार्थियों के खातों में तीसरी किश्त भेजने का आश्वासन तो दे रहा है। लेकिन अभी तक लाभार्थियों के खातों में पैसा नहीं पहुंचा है। दूसरों के घरों में सफाई और बर्तन धोकर परिवार का गुजर बसर करने वालीं शहर के सत्तेश्वर मुहाल निवासी दयावती दिवाकर ने बताया कि उन्हें दो किश्त मिल चुकी है। तीसरी 50 हजार रुपये की किश्त डेढ़ वर्ष से अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान पर उधारी सामान लेकर आवास का कार्य पूरा करा दिया। अब उधारी का रुपये मांगने के लिए दुकानदार रोज घर पर आकर तगादा करते हैं और भला बुरा कहते हुए अपमानित भी कर रहे हैं।
[08/11, 6:32 PM] Ram Prakash Sharma: *न्यायालय परिसर में आज होगी नीलामी*
*औरैया।* अपर जनपद न्यायाधीश ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि दीवानी न्यायालय परिसर में सरकारी एम्बेसडर कार की नीलामी 9 नवंबर को सांय साढे 4 बजे न्यायालय परिसर में नीलामी समिति की उपस्थिति एवं देखरेख में संपन्न होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनपद न्यायालय के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
[08/11, 6:36 PM] Ram Prakash Sharma: *ओवरब्रिज की खराब सड़क से हादसे का डर*
*दिबियापुर,औरैया।* रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर बनी सड़क जगह जगह उखड़ जाने से चलने लायक नहीं रही है। काफी समय से मरम्मत न होने के कारण आये दिन वाइक सवार फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।बीते माह जनपद दौरे पर राज्यपाल के आने पर ओवरब्रिज की खराब सड़क पर डस्ट डालकर गड्ढे भरे गये थे लेकिन भारी वाहनों की आवाजाही के कारण डस्ट उढ़ जाने से समस्या पूर्ववत हो गयी है।इस सम्बध में सभासद मालती देवी कश्यप ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर ओवरब्रिज की खराब सड़क को बनवाने की माँग की है।
[08/11, 6:41 PM] Ram Prakash Sharma: *मकान पर कब्जा करने की शिकायत*
*दिबियापुर,औरैया।* थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा निवासिनी अर्चना देवी पत्नी मंजेश ने जिलाधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर दंबग द्वारा कब्जा किये गये मकान को खाली करवाने की माँग की है। इस सम्बंध में पीड़िता ने दिये शिकायती पत्र में बताया कि गाँव के ही अभय प्रताप टिल्लू ने अपनी शादीके लिये उसका मकान माँगा था और कहा था कि शादी के बाद साफ सफाई करवाकर वह उसका मकान खाली कर देगा लेकिनअब तक उसने मकान खाली नहीं किया।

More Stories
लखीमपुर खीरी15जून26*पलिया विधायक रोमी साहनी के समर्थन में उनके आवास पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे
कानपुर नगर15जून26*हेड कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्टार लगाकर सम्मानित किया
नई दिल्ली15 जून 2026 : यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की टॉप 15 खबरें