औरैया08दिसम्बर*सोलर पैनल के नाम पर भेजें ईट पत्थर व कावाड़*
*पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*औरैया।* कोतवाली सभागार में जानकारी देते हुए एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि अशोक बाबू वर्मा निवासी आनंद बैट्री तिलक नगर ने सोलर पैनल खरीदने के लिए एसए इंटरप्राइजेज के मालिक निवासी कानपुर लईक अहमद व नफीस अहमद से संपर्क किया। बातचीत में जरूरी सोनल पैनल के एवज में पीडि़त अशोक बाबू से 74 हजार सात सौ पचास रुपये में बात तय हुई। जिस पर अशोक बाबू ने निर्धारित धनराशि नेफ्ट के माध्यम से लईक व नफीस के बताए गये बैंक खाते में दो दिसंबर को भेज दी। बताया कि रुपये पहुंचने के बाद दोनों आरोपियों ने सोलर पैनल के नाम पर 13 गत्तों में ईट-पत्थर, कबाड़ का सामान भेज दिए। पीडि़त की शिकायत पर कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम सक्रिय हो गई। जिस पर टीम ने कानपुर निवासी लइक अहमद निवासी बाबू पुर्वा कानपुर पुलिस की गिरफ्त में आ गए। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी द्वारा बनाई गई एसए इंटरप्राइजेज नाम की कोई फर्म ही नहीं है। इसका कहीं भी कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। पूरी तरह से फर्जी पाई गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई जिलों में इस तरह से लोगो को ठगी का शिकार करना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ कई जिलों में मुकदमें भी दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है।

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*