औरैया07अप्रैल*प्रधानाध्यापक सोने में मस्त , बच्चों का भविष्य अंधेरे के तरफ!
सहार(औरैया)- खबर जनपद औरैया के सहार विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत किचहिया ग्राम से है! जहां पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कमपोजिट किचहिया में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात प्रधानाध्यापक करन कुमार विद्यालय में मौके पर सोते हुए नजर आए और ऐसे शिक्षक बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है जहाँ प्रधानाचार्य के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के और शिक्षा विभाग के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं ! तो वही प्रदेश मे शिक्षा के स्तर को सुधारने मे उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार स्कूल चलो अभियान पर जोर दे रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सोते हुए प्रधानाध्यापक करन कुमार इसकी धज्जियां उड़ा रहे अब देखना यह है कि जनपद औरैया के आला अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी इस पर क्या कार्यवाही करते हैं क्योंकि युवा ही इस देश का गौरव है यदि बच्चों के भविष्य के साथ इस प्रकार खिलवाड़ होता रहेगा तो कैसे पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया !
रिपोर्ट-अंकुर गुप्ता
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*