औरैया07अगस्त*एसपी ने बाढ़ का किया निरीक्षण**आवागमन बंद कराने के लिए दिए दिशा निर्देश*
*औरैया।* यमुना नदी में आई बाढ़ से जहां एक दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ के पानी मे डूब गए वही जिला प्रशासन ने औरैया जालौन राष्ट्रीय राजमार्ग को पिछले 2 दिन पहले ही बंद कर दिया था। लेकिन इसके बाबजूद लोगो की पुल पर आवागमन में कमी देखने को नही मिल रही थी। जिसके चलते शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने अपने लाओ लस्कर के साथ यमुना के पुल पर पहुंचकर निरीक्षण किया, और आदेश जारी करते हुए जिले की पुलिस को निर्देश दिए कि जब तक पानी का स्तर कम नही होता , तब तक औरैया जालौन बाईपास पूरी तरह से बंद रहे , और पुलिस विशेष तौर पर ध्यान रखे कि पुल पर आवागमन नहीं होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया की बढे जल स्तर के कारण प्रशासन ने बाईपास को बंद कराया है, और एटियातन लोगो की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया की यमुना के किनारे बिहड़ के कई गांव लगते हैं , जिनमे बाढ़ आई हुई है । प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि सब तक मदद पहुचाई जा सके।

More Stories
नई दिल्ली3अगस्त26*यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को बरी किया..!!*
लखनऊ3अगस्त26*डीपीसी में देरी से लेखपाल नाराज, पांच अगस्त से आंदोलन का किया एलान*
अयोध्या3अगस्त26*पवित्र सावन माह के पहले सोमवार पर अयोध्या में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर।