औरैया06मई*ईओ ने सहायल तिराहे पर सर्वे कर व्यापारियों से जानी समस्यायें*
*दिबियापुर,औरैया।* दिबियापुर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव ने सहायल तिराहे पर किये सर्वे में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज एवं अन्य व्यापारियों के साथ बातचीतकर समस्यायों को जाना, जिसमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं कुलदीप पोरवाल,अंकुर विश्नोई,गोविंद नारायण पांडेय, अंकित गुप्ता, आशीष तिवारी आदि व्यापारियों ने सहायल तिराहे पर एक मोबाइल शौचालय और हाईमास्ट लाइट के न होने के साथ इकलौते लगे हैंडपाइप के आस पास रहती गंदगी के बारे में कहा।
सर्वे कर रहे अधिशाषी अधिकारी ने तत्काल संबंधित कर्मचारी को बुलाकर मोबाइल शौचालय लगाने और उसको प्रतिदिन दोनों टाइम साफ रखने के साथ आसपास पूर्णतः साफ सफाई का पूरा ध्यान रखने के लिये निर्देशित किया , और शीघ्र ही तिराहे पर हाईमास्ट लाइट लगवाने का भी आश्वाशन दिया। नगर अध्यक्ष अजय पैराडाइज ने अधिशाषी अधिकारी से इस तरह के किये सर्वे को पूरे नगर में भी सर्वे कर व्यापारियों एवं आम जनमानस से समस्याओं को जानने के लिये भी कहा , एवं नगर पंचायत में खराब पड़े दोनों डीप फ्रिजों (ताबूत) को मरम्मत कराने को एक बार पुनः कहा। जिस पर उन्होनें अतिशीघ्र नये डीप फ्रिजों को खरीदने का भी आश्वासन दिया।
More Stories
कौशाम्बी26 अक्टूबर 26*एसपी के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान, चौराहों पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की हुई जांच*
अयोध्या 26 अक्टूबर 26*कारगिल में देश के लिए लड़े,अब अपने ही घर को बचाने की जंग
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*