March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया06जून*गोताखोर और पुलिस के नहीं आने पर, पिता ने खुद निकाला बेटे का शव*

औरैया06जून*गोताखोर और पुलिस के नहीं आने पर, पिता ने खुद निकाला बेटे का शव*

औरैया06जून*गोताखोर और पुलिस के नहीं आने पर, पिता ने खुद निकाला बेटे का शव*

*पिता ट्रैक्टर पर शव रखकर पहुंचा अयाना थाने*

*औरैया।* अयाना थाने के बीझलपुर में यमुना नदी में नहाने आये छह युवक में दो डूब गये थे। जिसमें एक का शव निकाल लिया गया था। जबकि एक का शव नहीं मिला था। रात होने पर तलाश बन्द हो गई। सुबह डूबे युवक आकाश का पिता अमर सिंह खुद बेटे के शव की तलाश में नदी में गया और कुछ घण्टे की तलाश में उसने बेटे का शव निकाल लिया। परिजनों में कोहराम मचा रहा। पिता का आरोप है कि उसने अयाना और कुठौंद थाने को फोन किया, लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं आया वह स्वयं ट्रैकटर पर शव लेकर थाने पहुंचे तब शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जालौन जिले के थाना कुठौंद के कस्बा निवासी 17 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र सन्तोष दोहरे,16 वर्षीय रिंकी पुत्र राम चरन ,18 वर्षीय खेमद पुत्र सुनील खटीक ,17 वर्षीय बन्टू उर्फ प्रबल पुत्र सुरेंद्र त्यागी,16 वर्षीय गट्टू उर्फ आकाश पुत्र अमर सिंह अपने औरैया के खानपुर के रहने वाले साथी 19 वर्षीय आरिफ के साथ जालौन देवी माता मन्दिर पर दर्शन करने पहुचे , जहाँ पर दर्शन करने के बाद सभी युवकों ने यमुना पार नहाने का प्लान बनाया। खेमद समेत तीन युवक कोल्डड्रिंक लेने चले गये और तीन युवक बीझलपुर घाट पर नहाने लगे जिसमें प्रबल और आकाश नदी में डूबने लगे। इस पर काफी चीख पुकार के बाद कुछ लोग एकत्रित हुए और पुलिस भी आ गई। इसके बाद गोताखोर ने तलाश की तो प्रबल का शव निकल आया , लेकिन देर रात तक आकाश का शव नहीं मिल सका। घाट पर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। रात में जब तलाश बन्द हुई , लेकिन आकाश के परिजन रात भर जागते रहे। सोमवार की सुबह आकाश के पिता अमर सिंह ने खुद नदी में कूदकर तलाश शुरू कर दी। बताते हैं कि कोई गोताखोर भी नही आ सका था। कुछ घण्टे की तलाश में पिता अमर सिंह ने बेटे आकाश का शव वाहर निकाल लिया। शव मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगें। पिता अमर सिंह का कहना है कि उसने पुलिस को फोन किया, लेकिन कोई नहीं आया। पुलिस ने उससे कहा कि वह खुद शव थाने ले आये। जिस पर वह ट्रैकटर लेकर शव लेकर थाने गये तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Taza Khabar