औरैया05दिसम्बर*एडीएम ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
*औरैया।* अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने रविवार को 2 एलईडी मोबाइल वैन को कलेक्ट्रेट कंपाउंड में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना की गई मोबाइल वैन में ईवीएम मशीनें हैं। गांवों, कस्बों और नगरों में पहुंचकर मोबाइल वैन के द्वारा आम मतदाताओं को मतदान के लिए न केवल जागरूक किया जाएगा बल्कि वोट डालने की विधि भी समझाई जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम रेखा एस चौहान ने कहा कि मतदाताओं को मतदान के दिन ईवीएम मशीन से वोट डालने में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए जिले के प्रत्येक गांवों में मोबाइल वैन के जरिये ईवीएम मशीनों को भेजा जा रहा है। वैन के पास पहुंचकर कोई भी व्यक्ति वोट डालने की विधि जान और समझ सकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में दोनों मोबाइल वैन लगातार एक माह तक भ्रमण करेंगी। एसडीएम श्रीमति चौहान ने कहा कि मतदान का परसेंटेज बढ़ाने और सही ढंग से मतदान करने के उद्देश्य से ही मोबाइल वैन को गांवों में भेजा जा रहा है। आम मतदाता ईवीएम मशीन से वोट डालने का सही तरीका सीख कर अपना कीमती वोट मतदान के दिन अवश्य दें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री लवगीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
सहारनपुर 17 फ़रवरी 26*शिकायत के बाद गांव में पहुंची जांच टीम, 15 बिंदुओं पर विकास कार्यों की पड़ताल*
अयोध्या17 फ़रवरी 26*पुराने विवाद मे पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को मारी गयी गोली
अयोध्या 17 फ़रवरी 26*संजय सिंह को मारी गई गोली, लखनऊ ट्रामा रेफर*