औरैया05जनवरी24*अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया की मासिक बैठक वैभवी गार्डन दिबियापुर में होगी*
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया की मासिक बैठक दिनांक 7 जनवरी 2024 रविवार दोपहर 12:00 बजे वैभवी गार्डन विकास कुंज दिबियापुर में होगी बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव पंडित बृज किशोर तिवारी करेंगे बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ राजेश कुमार अग्निहोत्री एवं विशिष्ट अतिथि व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील कुमार दुबे होंगे बैठक में जिला संरक्षक अरविंद त्रिवेदी एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिवाकर पांडे जी का भव्य स्वागत किया जाएगा गौरतलब है कि यह दोनों अभी हाल में ही संगठन की जिला टीम में पदाधिकारी बनाए गए हैं बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी गौ सेवा समिति का गठन होगा आगामी परशुराम जन्मोत्सव की रूपरेखा तय की जाएगी दिबियापुर भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा के लिए समिति का गठन होगा संगठन को जमीनी स्तर पर बढ़ाने के लिए चर्चा होगी सभी ब्राह्मण भाई विभिन्न मुद्दों पर अपना सुझाव दे सकते हैं और अपनी राय रख सकते हैं सभी ब्राह्मण भाई बैठक में सादर आमंत्रित हैं समस्त पदाधिकारीगण उक्त बैठक में अवश्य पधारे समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक तहसील संयोजक ब्लॉक संयोजकों सहित युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी तथा जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का बैठक में आना अनिवार्य है इस तरह का निवेदन जिला अध्यक्ष पंडित विष्णु दत्त शुक्ला एवं विशिष्ट मीडिया प्रभारी पंडित गोपाल कृष्ण मिश्रा ने किया इस आशय की जानकारी जिला महासचिव प्रदीप पांडे एवं जिला मीडिया प्रभारी अमित चतुर्वेदी एवं सत्य प्रकाश बाजपेई ने दी।
रिपोर्टर सत्य प्रकाश बाजपेई यूपी आजतक

More Stories
भागलपुर17मई26*नवटोलिया में घास काटने गई महिला की गला रेतकर हत्या*
लखनऊ17मई26*विद्यालय में बच्चे सफाई करें तो अपराध क्यों? योगी आदित्यनाथ*
कौशाम्बी17मई26*रहस्यमय परिस्थितियों में सीएमओ ऑफिस के वाहनों में लगी आग*