July 1, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया05जनवरी*खराब मौसम के कारण किसान सम्मेलन में नहीं आए स्वतंत्र देव सिंह*

औरैया05जनवरी*खराब मौसम के कारण किसान सम्मेलन में नहीं आए स्वतंत्र देव सिंह*

औरैया05जनवरी*खराब मौसम के कारण किसान सम्मेलन में नहीं आए स्वतंत्र देव सिंह*

*वर्चुअल संबोधन से पहले भीड़ गायब ,इटावा कन्नौज जिले से भी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाई गई थी*

*अछल्दा,औरैया।* अछल्दा में अयोजित किसान सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष स्वतंत्र देव सिंह का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण नहीं आ सका। इसकी जानकारी जैसे कार्यक्रम में हुई तो भीड़ तुरंत वहां से लौटने लगी। इसके बाद वर्चुअल संबोधन की सूचना आई तो भीड़ ही गायब हो गई, और नेता असमंजस में फंसे रहे। बाद में वर्चुअल संबोधन भी नहीं हो सका।
अछल्दा में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भीड़ जुटाने के लिए इटावा व कन्नौज से भी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया। स्वतंत्र देव सिंह को हेलीकॉप्टर से तीन बजे आना था। बुधवार को मौसम सुबह से ही खराब रहा। इस कारण स्वतंत्र देव सिंह का हेलीकॉप्टर लखनऊ से ही नहीं उड़ सका। तीन बजे के बाद लखनऊ से सूचना आने के बाद एनाउंस हुआ तो भीड़ देखते ही देखते सभा स्थल से धीरे धीरे निकलं गई। कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, सांसद रामशंकर कठेरिया,जिलाध्यक्ष श्री राम मिश्र ने कार्यक्रम को सम्बोधन किया लेकिन भीड़ नही रुक स्की। इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह के वर्चुअल संबोधन की बात सामने आई तब नेता अचरज में पड़ गए क्योंकि भीड़ ही नहीं थी तो संबोधन सुनाए किसे। इसके बाद वर्चुअल सम्बोधन भी नहीं हो सका।

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.