औरैया05अप्रैल*डिप्टी सीएमओ का छापा, झोलाछाप दुम दबा कर भागे*
*दिबियापुर,औरैया।* शासन के आदेश पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ जांच के निर्देश मिलने पर डिप्टी सीएमओ एवं दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक वीपी शाक्य ने मंगलवार को फफूंद कस्बा में झोलाछाप डॉक्टर के यहां छापेमारी की। सूचना मिलते ही शटर गिरा कर झोलाछाप क्लीनिक बन्द करके भाग निकला।
फफूंद कस्बा में झोलाछाप डॉक्टर की बाढ़ सी आ गई थी। जिधर नजर डालो वहां पर एक डॉक्टर अपना क्लीनिक खोले बैठा है, और मरीजों का बेधड़क इलाज कर रहा है। जिसको लेकर मंगलवार को शासन के आदेश पर झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध तेजी से अभियान चलाया गया। जिसको लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट दिखाई दे रहा है। जिसको लेकर मंगलवार को फफूंद कस्बा के मोहल्ला बाबा का पुरवा में बाईपास पर बना एक क्लीनिक पर जैसे ही डिप्टी सीएमओ वीपी शाक्य को देख अस्पताल का शटर बन्द करके झोलाछाप डॉक्टर व स्टाफ भाग खड़ा हुआ। जिसके वाद उन्होंने कस्बा में अन्य जगह भी गये, लेकिन सभी जगह क्लीनिक व अस्पताल में ताला बंद मिला। डिप्टी सीएमओ की सूचना मिलते ही झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कम्प मच गया है।
More Stories
हाथरस 26 अक्टूबर 26*सादाबाद में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार;
मुजफ्फरनगर 26 अक्टूबर 26* मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने 10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम
कानपुर नगर 26 अक्टूबर 26*महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बिठूर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ