औरैया04दिसम्बर2022*ब्रह्मानंद फाउंडेशन के तत्वावधान में शिक्षाविद सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।
*मुख्यधारा में जुड़ने के लिए शिक्षा की महती आवश्यकता है-अनुपमा सिंह।
औरैया।* जनपद के भाग्यनगर ब्लॉक नगला जयसिंह में वीरांगना अवंती बाई इंटर कॉलेज में शिक्षा विद सम्मान समारोह का कार्यक्रम हुआ। शिक्षाविदों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। बच्चों व प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्वामी ब्रह्मानंद फाउंडेशन के तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय भंडारण निगम के निदेशक अनुपमा सिंह ने कहा ब्रह्म का मतलब होता है ज्ञान, ज्ञान से सारे कार्य होते हैं। सकारात्मकता बनाए रखते हुए दृढ़ संकल्प कर बड़ा कार्य किया जा सकता है। आज देश प्रगति की ओर चल रहा है। प्रगति की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए शिक्षा की महती आवश्यकता है। सपने सोते वक्त देखे जाते हैं, लेकिन जागती हुए सपने देखते हैं, उनके सपने साकार होते हैं। निंदा करने वालों से डरना नहीं चाहिए वह हमें सचेत करते हैं और ऊर्जा को बढ़ाते हैं। कहावत कही गई निंदक नियरे राखिए जो निंदा से घबरा जाते हैं वह सफलता की उत्तम सीढ़ी पर नहीं पहुंचते हैं।
स्वामी ब्रह्मानंद ने देश में अलग जगाने का कार्य किया। जहां भूमि रक्त रंजित हुआ करती थी, वहां पर शिक्षा का प्रचार प्रसार कर शिक्षा घर खोलें। आज वहां शिक्षा का विकास हुआ है। राठ हमीरपुर विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा स्वामी ब्रह्मानंद के पद चिन्हों पर चलकर उनका अनुसरण कर आगे बढ़ा जा सकता है। बच्चे कल का भविष्य है, उन्हें संस्कारवान बनाने के लिए उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए। लड़के व लड़की में समानता रखते हुए, नशे से दूरी बना कर चले। छोटा आदमी भी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिला सकता है, केवल दृढ़ संकल्प करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक रेखा वर्मा ने कहा व्यक्ति में हौसले होना चाहिए जिनके हौसले होते हैं वह आगे बढ़ते हैं पंक्ति पढ़ते हुए कहा मंजिले उन्ही को मिलती है, जिनमें जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता है हौसलों से उड़ान होती है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अपर जिलाजज आरपी सिंह, सुप्रीम कोर्ट बैरिस्टर वरुण लोधी, आलोक संस्थान के हतबल सिंह, साक्षी महाराज के प्रतिनिधि सोबरन सिंह, गौरव सिंह, हुकुम सिंह, संतोष कुमार, रामकिशन, फौजी अजीत राजपूत, मनोहर लाल एडवोकेट, उत्तम सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष लोधी राजपूत महासभा औरैया, माधव सिंह, शिवम राजपूत, प्रवीण कुमार, अमर सिंह, अनिल राजपूत, प्रदेश सचिव अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा उत्तर प्रदेश मुन्ना सिंह सिंह, मुकेश राजपूत, गुड्डू, डॉ आशीष, सचिव उमेश सिंह व मोहित सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान एवरन सिंह राजपूत ने व संचालन रामहेत ने किया। कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय भंडारण निगम की निदेशक अनुपमा सिंह ने दयालपुर औरैया में अनिल राजपूत के आवास पर प्रेस वार्ता कर अपने विभाग के बारे में जानकारी दी।
More Stories
पूर्णिमा बिहार17अक्टूबर25* पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया
लखनऊ17अक्टूबर25*लखनऊ पुलिस और जीआरपी ने दिवाली से पहले लौटाईं खुशियां
लखनऊ17अक्टूबर25*थाना कैसरबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता