March 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया04दिसम्बर*राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

औरैया04दिसम्बर*राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

औरैया04दिसम्बर*राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

*औरैया।* एनटीपीसी औरैया में शनिवार को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके अंतर्गत देश भर में विभिन्न प्रतियोगिताओं/कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष दिसम्बर माह को ऊर्जा संरक्षण माह के रूप में मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को एनटीपीसी औरैया के केंद्रीय विद्यालय में स्कूली बच्चों के लिए राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण अभियान के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव विभिन्न विषयों पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद औरैया स्कूल के कक्षा 5 वीं से लेकर 9 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, तथा चित्र कला के माध्यम से बिजली बचाने का संदेश भी दिया। इस प्रतियोगिता में कुल 45 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाकर बेहतरीन चित्रकला का प्रदर्शन किया।

Taza Khabar