*औरैया न्यूज*-
औरैया03अगस्त2023*28 वर्षों का इंतजार खत्म जनपद न्यायालय की जमीन के बैनामा पूर्ण*
*जिला जज अनिल कुमार वर्मा के योगदान से न्यायालय की जमीन के मामले समाप्त शीघ्र बनेगा न्यायालय*
*फोटो समाचार जानकारी देते प्रशासनिक अधिकारी विपिन सिन्हा व विपिन कुमार त्रिपाठी*
*67 करोड़ 62 लाख 72 हजार में 230 किसानों से लिखी 44 एकड़ भूमि*
*औरैया।* 17 सितंबर 1997 को तत्कालीन राज्य सरकार उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद औरैया का गठन किया गया लेकिन करीब 28 वर्षों के बाद भी जनपद को पूर्ण दर्जा न मिल सका जनपद में करीब दो दर्जन से ज्यादा जनपद न्यायाधीशों ने कोशिश की लेकिन जनपद न्यायालय की जमीन और भवन के लिए कार्य पूरा नहीं हो सका जनपद न्यायालय में जिला जज का चार्ज लेते ही जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद न्यायालय की जमीन को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू की तो 230 किसानों के मामलों में कई मामले जमीन स्थानांतरित एवं धन की कमी के कारण लटकी रही जिसको जिला न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा ने राजस्व टीम एवं जिला प्रशासन की टीम के साथ मिलकर जनपद न्यायालय की 100% भूमि को अधिग्रहण करवाया और जिला न्यायालय बनने की राह दिखने लगी
यहां बताते चलें कि उक्त मांग पत्र के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अंतर्गत शासनादेश संख्या 72/ 2018 बीते 14/ 2018 के अनुसार 67 करोड़ 62 लाख 72 हजार की धनराशि न्याय विभाग द्वारा जनपद न्यायालय औरैया के अलावा सी व आवासीय भवनों के निर्माण हेतु भूमि क्रय किए जाने हेतु प्राप्त हुई थी वही प्रशासनिक अधिकारी विपिन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज तक कुल 44 एकड़ लगभग भूमि क्रय की गई इस भूमि को क्रय करने में तत्कालीन जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार त्यागी का भी योगदान रहा उस समय श्री प्रथम कांत को भूमि क्रय अधिकारी सुशील कुमार त्यागी द्वारा नियुक्त किया गया था श्री प्रथम कांत ने अपना काफी समय देकर लगभग 80% भूमि क्रय कर ली थी उसके बाद सुशील कुमार त्यागी व श्री प्रथम कांत का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया 30 अगस्त 2021 को अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने बतौर जनपद न्यायाधीश इस जजशिप में अपना योगदान दिया योगदान देने के फल स्वरुप अनिल कुमार वर्मा प्रथम द्वारा अथक प्रयास करके जो भूमि काश्तकारों को देने को तैयार नहीं थे उनसे सहमति लेकर भूमि क्रय की गई धन राशि कम मिलने के कारण काफी भूमि एक्सचेंज करने के बाद न्याय विभाग औरैया को दिलवाई गई इस कार्य में स्थानीय प्रशासन तहसीलदार राजवीर सिंह तत्कालीन उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह का काफी योगदान रहा न्याय विभाग की ओर से सहयोगी के रुप में सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं कोर्ट मैनेजर विपिन कुमार सिन्हा द्वारा इस कार्य में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा का काफी सहयोग प्रदान किया गया वही प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आवासी वाहन आवासीय भवनों के निर्माण हेतु भूमि क्रय की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है यहां बताते चले कि कोर्ट मैनेजर विपिन कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल 30 कोर्ट जिसमें इंटीग्रेटेड कोर्स मॉडल कोर्ट में औरैया का नाम है जो मुख्यमंत्री के विशेष कृपा से जनपद औरैया को मॉडल कोठी भी बनवाई जाएंगी वही अधिवक्ताओं के चेंबर की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि 15 फीट चौड़े वाह 12 फीट लंबे करीब 200 चेंबर अधिवक्ताओं के लिए बनवाए जाएंगे जिसमें 1 चेंबर में करीब 4 अधिवक्ताओं को समावेश किया जाएगा उन्होंने बताया कि न्यायालय परिसर के अंदर पार्क के साथ कॉन्फ्रेंस रूम ,विश्राम कक्ष, ज्वाइंट मीटिंग हॉल, परिवार न्यायालय ,मोटर दुर्घटना दावा प्राधिकरण उपभोक्ता फोरम, किशोर न्याय बोर्ड ,पुस्तकालय, अभिलेखागार प्रकृति विभाग नजारत शासकीय अधिवक्ताओं के लिए कमरे एवं माल खाना गोदाम इनफेक्शन कंट्रोल रूम मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रूम कोर्ट मैनेजर कच्छ केस सेक्शन अकाउंट सेक्शन कैंटीन संपूर्ण न्यायालय परिसर में वाई फाई सुविधा विद्युत व्यवस्था के लिए सोलर व्यवस्था एवं संपूर्ण परिषद हेतु अग्निशमन व्यवस्था की जाएगी उन्होंने कहा कि 44 एकड़ भूमि में जनपद न्यायालय को बनाया जा रहा है जो एक आदर्श न्यायालय बनेगी उन्होंने कहा कि स्टेट हाईवे के दोनों तरफ ककोर स्थित जिला न्यायालय की अधिकृत जमीन में पूर्व की तरफ जिला आवास कैंप कार्यालय न्यायिक अधिकारी गणों के 30 आवास टाइप 5 रोड पार्किंग गैरेज ट्रांजिट हॉस्टल कम्युनिटी सेंटर वीआईपी हाल तथा कर्मचारियों के लिए डेढ़ सौ आवास बनवाए जाएंगे। यहां बताते चलें कि जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने जो योगदान जनपद औरैया की जुडिशल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए दिया है यह उनका सराहनीय योगदान युगो युगो तक याद रखा जाएगा इस पुनीत कार्य में माननीय उच्च न्यायालय ने पूर्व सहयोग कर जिला न्यायालय की जमीन के अधिकरण में पूर्ण सहयोग किया और समय-समय पर मार्गदर्शन देते रहें अब जनपद औरैया को शीघ्र ही जिला न्यायालय परिसर ककोर में स्थापित होगा जिसके लिए नक्शा नजरी तैयार किया जा रहा है और शीघ्र ही माननीय उच्च न्यायालय और शासन को प्रेषित किया जाएगा
*जिला जेल की जमीन का अधिग्रहण भी पूर्ण होने की तैयारी*
*औरैया।* 28 वर्षों बाद जनपद औरैया को पूर्ण जनपद का दर्जा मिलने की कवायद शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगी यहां जनपद न्यायालय के साथ-साथ जिला कारागार भी शीघ्र बनने की तैयारी में है जिसमें 3 काश्तकारों के जमीन अधिकरण के मामले जिला अधिकारी द्वारा शीघ्र ही निस्तारित कराए जा रहे हैं उसके बाद जिला कारागार की भी जमीन पूर्ण होकर निर्माण कार्य चालू होगा इस कार्य में माननीय जिला अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं जेल अधीक्षक इटावा का पूर्ण सहयोग एवं जिला जज अनिल कुमार वर्मा का भी पूर्ण सहयोग रहा अब जनपद के आरोपियों को जेल के लिए इटावा नहीं जाना पड़ेगा वह शीघ्र ही अगले वर्षों में अपने ही जनपद की जेल मैं स्थापित होंगे।
*जनपद न्यायाधीश के कार्यों को सराहा* – *सुनील दुबे*
*औरैया।* डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील दुबे ने कहा कि जिला जज अनिल कुमार वर्मा द्वारा कराए गए जनपद न्यायालय की जमीन अधिकरण एवं वर्तमान में जनपद की दुर्दशा को शीघ्र सही कराने में जो कार्य किया है वह सराहनीय ही नहीं अपितु युगों युगों तक याद रखने बाला है उनके इस पुनीत कार्य को आने वाले बाद कारी अधिवक्ता एवं अधिकारी हमेशा याद रखेंगे बताते चलें कि जिला जज अनिल कुमार वर्मा का स्थानांतरण हो गया है जिस की विदाई के लिए शनिवार को डीबीए के पदाधिकारी विदाई समारोह रखेंगे।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*माघ मेला–2026 : अंतिम मुख्य स्नान पर्व महाशिवरात्रि (15.02.2026) के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में पुलिस ब्रीफिंग*
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें