औरैया02अक्टूबर*राजेश कुमार अग्निहोत्री बने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक*
*दिबियापुर,औरैया।* जनपद औरैया में भाजपा के जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरी बार्डर ,जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा की संस्तुति पर राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य श्री केवलानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नवीमोहन बेल्हूपुर औरैया को शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने पर भाजपा जिला कार्यालय तुर्कीपुर में स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों व प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों द्वारा भाजपा पट्टिका व फूल मालाओं से नवनिर्वाचित जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ का स्वागत किया गया। स्वागत एवं बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक डाक्टर सुवेंन्द्र सिंह गौर ,जिला महामंत्री कौशल किशोर राजपूत, धीरेंद्र सिंह गौर ,मंडल प्रभारी व प्रधानाचार्य कुलदीप दुबे, पूर्व संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ आशाराम राजपूत, विधानसभा संयोजक विजय शंकर अग्निहोत्री , प्रांतीय शिक्षक नेता मोहन कृष्ण त्रिवेदी ,प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शुक्ला, शिवकुमार दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य अरुण त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा नीरज गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपी चरन वर्मा , मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान, अनुराग दीक्षित , विमल पांडे आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई
अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा