औरैया02अक्टूबर*देशभक्ति के गीतों के बीच आजादी अमृत महोत्सव पर निकाली रैली।
बिधूना(औरैया)-औरैया जनपद के क्षेत्र बिधूना नगर पंचायत के अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ लल्तू बाथम व उप जिलाधिकारी राशिद अली व निषाद मधुरमय ई ओ के नेतृत्व में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए देशभक्ति के गीतों के साथ नगर के मार्गों पर स्थित वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए बड़े ही धूमधाम के साथ भव्य रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने महात्मा गांधी के साथ लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के महान व्यक्तियों की जयन्ती महोत्सव को बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। और वही उप जिलाधिकारी राशिद अली ने सम्बोधित करते हुए महान बापू व लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा देशहीत मे किये गए बलिदान को याद कर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस रैली मे नगर पंचायत अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ लल्तू बाथम, उप जिलाधिकारी राशिद अली, ई ओ निषाद मधुरमय, समाजवादी पार्टी के युवा सपा नेता बबलू यादव, समस्त सभासद व एवं नगर पंचायत के समस्त छोटे बड़े बाबूओ के साथ अन्य कर्मचारी गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत बिधूना में भोजन की भी व्यवस्था कराई गई।
रिपोर्ट- अंकुर गुप्ता
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026*मुजफ्फरनगर में व्यापारिक समस्याओं को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन
भागलपुर2 सितंबर 26*पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी जर्सी राइफल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ २ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें ……………….*