औरैया 29 सितम्बर *रामलीला में ताड़का वध लीला का हुआ मंचन*
*फफूँद,औरैया।* नगर में स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन बुधयवार की रात्रि को तड़का वध लीला का मंचन किया गया। भगवान श्री राम के हाथों तड़का का वध होते ही पंडाल में जय श्री राम के नारो से गूंज उठा। पंडाल में तड़का वध लीला को देखने के लिए रामलीला पंडाल में भक्तो की भारी भीड़ रही।
नगर में स्थित प्राचीन रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला महोत्सव के तीसरे दीन बुधवार की तड़का वध लीला का मंचन किया गया। मुख्य अथिति शिक्षक एवं समाजसेवी शिवम चौबे ने फीता काटकर लीला का शुभारम्भ किया। मुख्य अथिति ने श्री राम दरबार की आरती उतारी। और उन्होंने कहा कि नगर की ऐतहासिक रामलीला अपना 152 वां गौरवशाली वर्ष मना रहा है।नगर की श्री रामलीला आस पास के क्षेत्रो में प्रसिध्द है। ऐतहासिक रामलीला महोत्सव कराने के लिए रामलीला कमेटी के अध्यक्ष व कमेटी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूँ। तड़का वध मंचन में दिखाया गया वन में असुरों के अत्याचार से परेशान महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से राम-लक्ष्मण को मांगने जाते हैं। राजा दशरथ बहुत अनमने ढंग से राम-लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ भेजते है।गुुरु के साथ जंगल जाते समय राम अहिल्या का उद्धार करते हैं। रामलीला का यह मंचन देख भक्त भाव विभोर हो गए। राम-लक्ष्मण वन में असुरों का संहार करते हैं। ताड़का को मारकर महर्षि के यज्ञ की रक्षा करते हैं।ताड़का वध होते ही पंडाल में उपस्थित भक्त प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते हैं। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।रामलीला समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्र पोरवाल(बब्बू दादा) ने आये हुये सभी भक्तो व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस मौक़े पर अन्नी त्रिपाठी,प्रमोद तिवारी, अनुराग तिवारी,अवधेश दुवे,राजू पाण्डेय, नितिन तिवारी, श्यामू, रानू, हिमांशु, दीपक, मुदित, प्रखर, शिवा, प्रियम, आशीष, अश्विनी पांडेय ठेकेदार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*