औरैया 28 मार्च *देवेंद्र त्रिपाठी चुने गये भारत विकास परिषद के अध्यक्ष*
*औरैया।* भारत विकास परिषद औरैया की वार्षिक आम सभा की एक बैठक स्थानीय गोपाल वाटिका में सम्पन्न हुई। सर्वप्रथम भारत माता एव स्वामी विवेकानन्द के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर देवेंद्र त्रिपाठी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने बैठक का शुभारंभ किया।
आम सभा की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा आम सहमति से इस वर्ष भी देवेंद्र त्रिपाठी को अध्यक्ष, अंकित गहोई को सचिव , हरमिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष एवं रेखा सिंह तोमर को महिला संयोजिका चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष विनय अग्रवाल ने उक्त नामो के सर्वसम्मति से चुने जाने की घोषणा की एवं सभी दायित्वधारियों को दायित्व ग्रहण भी कराया ।ततपश्चात चुने गए दायित्वधारिओ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इससे बाद गत वर्ष शाखा द्वारा किये गये कार्यों की रिपोर्ट भी सचिव अंकित गहोई द्वारा सदन में पढ़ी गयी। निर्वाचित होने पर शाखा अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि इस वर्ष भी औरैया शाखा ब्रह्ममवर्त प्रान्त में आप लोगों के सहयोग से अपना अग्रणी स्थान बनाने का प्रयास करेगी, और पिछले वर्ष कोरोना की बजह से कुछ कार्य नही हो पाये थे, उनको भी इस वर्ष किया जाएगा। नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी ने बोलते हुए कहा प्रान्त आप लोगों को पूरा सहयोग करेगा एवं नवनिर्वाचित कार्यकरणी को शुभकामनाये दी। संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमेश शुक्ल द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉक्टर शिव शरण सिंह परिहार, डॉक्टर योगेश विश्नोई, प्रभाष चौधरी, बेटा लाल शुक्ला, श्रीराम दीक्षित, गोपालजी वर्मा, लालजी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, सौरभ पुरवार, जितेंद्र तोमर, ब्रजेन्द्र पांडेय, पीएन मिश्रा, संजीव त्रिपाठी, अनन्त कुमार मिश्रा एवं दिनेश गुप्ता के अलावा काफी लोग उपस्थित रहे।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*