औरैया 28 जनवरी *औरैया भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 29 को औरैया में*
*औरैया।* भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 जनवरी यानी कल शनिवार को औरैया दौरे पर आयेंगे। दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष का हैलीकाॅप्टर मण्डी समिति में बने हैलीपैड पर उतरेगा। जिसके बाद वह करीब एक घण्टे औरैया में रहकर डोर-टू-डोर संवाद के तहत मतदाताओं से रूबरू होंगे और विधानसभा प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। वह एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित करेंगे। जिसके बाद करीब चार बजे उनका हैलीकाॅप्टर दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से दी गई है।
More Stories
नई दिल्ली7जुलाई25*करोड़ों किसानों को जल्द मिलेगी खुशखबरी!
अयोध्या07जुलाई25* पर्यावरण को स्वच्छ व शुद्ध रखने के लिए पेड़ों का बड़ा महत्व- दानिश हुसैन
महोबा07जुलाई25*शादी का झांसा देकर किया महिला का शोषण