औरैया 28 अगस्त *हिंदू धर्म व मुसलमान धर्म कोई धर्म नहीं- रामसिंह लोधी*
*औरैया।* कस्बा दिबियापुर के दिबियापुर सहायल रोड पर शुक्रवार को वोटर्स पार्टी कार्यालय पर मीटिंग हुई। मीटिंग को संबोधित करते हुए कानपुर बुंदेलखंड प्रभारी राम सिंह लोधी ने कहा इस देश व प्रदेश में सत्तारूढ़ दल का कोई भी राजनीतिक दल विरोधी नहीं है। सभी दल हिंदुत्व की बात कर रहे हैं और हिंदू बताकर लड़ाई लड़ रहे हैं , जबकि भारतीय जनता पार्टी हिंदुत्व की स्थापना करना चाह रही है। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परशुराम की मूर्ति लगवाना चाह रहे हैं , तो वही पूर्व मुख्यमंत्री मायावती उनसे बड़ी मूर्ति परशुराम जी की लगवा कर हिंदुओं के सपनों को साकार करना चाह रही हैं। उन्होंने कहा हिंदू धर्म व मुसलमान धर्म कोई धर्म नहीं है यह संप्रदाय हैं। संप्रदायिकता बाद फैलाना ही देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है। लोग हिंदू और मुसलमान धर्म का प्रचार करते जबकि एक सनातन धर्म है तो दूसरा मुस्लिम धर्म है। हिंदू धर्म को चार वर्णों में बांटा है ब्राह्मण , ठाकुर बनिया व शूद्र और इसी प्रकार मुस्लिम धर्म को भी कई वर्गों में बांटा है। हिंदू धर्म में विद्यालय जाने पर सबसे पहले धर्म का कालम हिंदू लिखा जाता है , और जाति की कालम में ब्राह्मण है तो ब्राह्मण क्षत्रिय है तो क्षत्रिय वैश्य है तो वैश्य लिखा जाता है , जबकि चौथी वर्ण शूद्र को धर्म के कॉलम में हिंदू लिखकर जाति कालम में अहीर , गड़रिया , लोधी , धोबी , धानुक , तेली , तमोली , चमार , मेहतर अन्य जातियों से जाना जाता है , तो उन्होंने कहा यह हिंदू धर्म की वर्ण व्यवस्था कैसी शुद्र का सैकड़ों जातियों में वर्ण व्यवस्था की गई है , तो ऐसा प्रतीत होता है शूद्र हिंदू है ही नहीं। जो लोग हिंदू के नाम पर रोटियां शेक रहे हैं उनकी यह बाजी चलने वाली नहीं है। जनता समझ चुकी है। लोगों को गुमराह कर सत्ता हासिल करना चाहती है , और सत्ता हासिल कर शासन कर रहे है। गरीब – गरीब हो रहा है। महंगाई जरूरत से ज्यादा बढ़ रही है। सरकारी संपत्तियां बेची जा रही है। खेती करने वाला किसान , मजदूर व व्यापारी सारे लोग परेशान हैं। यहां तक कि सरकारी कर्मचारी भी परेशान है। ऐसी स्थिति में यदि राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत गांधी के नेतृत्व में वोटर्स पार्टी की सरकार बनी , तो प्रत्येक वोटर को मासिक पेंशन , महंगाई भत्ता दिया जाएगा , और देश की बचत होने वाली जीडीपी में भी हिस्सा दिया जाएगा। जिससे देश में खुशहाली आएगी। सामाजिक और राजनीतिक स्तर बढ़ेगा। देश विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आरबी सिंह , शिवनाथ , जगत सिंह , ओम प्रकाश , अशोक कुमार , अजय कुमार , जय प्रकाश , सतीश , प्रवीण , प्रेम प्रकाश व प्रेमपाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन अरविंद सिंह ने किया।
More Stories
हल्द्वानी14जून25*अहमदाबाद विमान क्रैश में मृतक नागरिकों को एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने श्रद्धांजलि दी
हरिद्वार14जून25*भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा के कमल गुप्ता जी बने राष्ट्रीय महासचिव, एवं यूपी के प्रदेश अध्यक्ष।
हापुड़14जून25*यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में चयनित 773 अभ्यर्थी 17 बस से लखनऊ के लिए रवाना