औरैया 28 अगस्त *भाजपा का लगातार गिरता जा रहा ग्राफ- नरेंद्र*
*औरैया।* कस्बा दिबियापुर क्षेत्र के समाधान पुरवा में शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान नरेंद्र मोदी आर्मी के पूर्व प्रदेश मंत्री ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता चला जा रहा है। जानकारी देते हुए जितेंद्र- नरेंद्र मोदी आर्मी के पूर्व प्रदेश मंत्री ने बताया जिस समुदाय के लोगों का भारतीय जनता पार्टी में सहयोग है। उन समुदाय के लोगों को वंचित रखा जा रहा है। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता खाऊ कमाऊ नीति पर उतारू हैं। जहां से धन आता है , चाहे सामाजिक स्तर अगड़े हो समाज में उसकी स्थिति अच्छी ना हो तब भी उन्हीं को पार्टी में पदाधिकारी बनाया जाता है। यस मैन होते हैं , चाहे बुंदेलखंड क्षेत्र चाहे उत्तर प्रदेश का कानपुर मंडल हो इन मंडलों में अभी हाल में जो पदाधिकारियों को नियुक्तियां की गई है। वह देखने काबिल है। इससे पार्टी दिशा और दशा दोनों बिगड़ती चली जा रही है। जितेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि पार्टी में अभी भी सुधार ना हुआ तो यह पार्टी रसातल में पहुंच जाएगी। भविष्य में जो किसान , मजदूर व व्यापारी हित में कार्य करेगी वही सत्ता का सुख पाएगी। आज प्रदेश में त्राहिमाम- त्राहिमाम है। बाढ़ पीड़ितों को कोई देखने वाला नहीं है। केवल चंद समाजसेवी और राजनीतिक लोग जाते हैं। उन गरीबों के साथ फोटो खिंचवाने में मस्त रहते और अखबारों में उनकी अपनी सुर्खियां बटोरने में लगी रहती है। नाकि उनके हितों के लिए कार्य करते हैं। ऐसा लगता है जैसे कुबेर का खजाना लुटा कर आये हो। जो लोग वाकई में ईमानदारी से पीड़ितों का सहयोग करते हैं , वह फोटो खिंचवाने में विश्वास नहीं रखते , केवल समाज सेवा में विश्वास रखते हैं।
More Stories
हल्द्वानी14जून25*अहमदाबाद विमान क्रैश में मृतक नागरिकों को एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने श्रद्धांजलि दी
हरिद्वार14जून25*भारतीय किसान यूनियन, हरियाणा के कमल गुप्ता जी बने राष्ट्रीय महासचिव, एवं यूपी के प्रदेश अध्यक्ष।
हापुड़14जून25*यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में चयनित 773 अभ्यर्थी 17 बस से लखनऊ के लिए रवाना