औरैया 28 अक्टूबर *प्रशासन ने फुटपाथ पर रेहड़ी ठिलिया लगाने वालों पर बनाया दबाव*
*प्रदर्शनीय स्थल पर दीपावली महोत्सव में दुकानें लगाने के लिए किया जा रहा था प्रयास*
*औरैया।* गुरुवार को एसडीएम सदर औरैया एवं जेई नगर पालिका परिषद औरैया द्वारा फुटपाथ दुकानदारों एवं व्यापारियों को डरा धमका कर फुटपाथ खाली करने को एवं अपनी दुकान को जबरन नुमाइश मैदान में लगाने का बलपूर्वक प्रयास किया जा रहा था। कई व्यापारियों का माल प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। जिसकी सूचना व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को हुई। सूचना मिलते ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी बडी संख्या में पहुँच गये। इसके साथ ही उन्होंने विरोध प्रदर्शित किया। जिस पर प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट गये।
गुरुवार को फुटपाथ पर खोमचा, रेहड़ी लगाने वाले दुकानदारों को सदर एसडीएम रमेश चंद्र यादव एवं नगर पालिका परिषद के जेई ने प्रदर्शनी स्थल पर लगने वाले दीपावली महोत्सव मेला में दुकान में लगाये जाने के लिए दबाव बनाया। जिसकी जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बबलू बाजपेई के नेतृत्व में भारी संख्या में अधिकारियों से वार्ता के लिए पहुंचे। अधिकारियों की कुकृत्य कार्रवाई को देखते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा शासन एवं प्रशासन का जमकर विरोध किया गया। विरोध के बाद उक्त अधिकारी वापस लौट गये। जिससे रेहड़ी पटरी दुकानदारों को कुछ राहत हुई। इस मौके पर व्यापार मंडल के संरक्षक देवेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई बबलू , नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई , युवा जिला मीडिया प्रभारी मयंक शुक्ला , आईटी सेल के अध्यक्ष बृजेश बंधु , बंटी अग्रवाल पत्तल वाले, शिवम पोरवाल गुरुदयाल किराना स्टोर, समेत भारी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!