औरैया 27 मार्च *फेरी करने गये युवक को मारपीट कर किया घायल*
*पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की लगाई गुहार*
*फफूंद,औरैया।* फफूंद थाना की पाता चौकी क्षेत्र के एक गांव में फेरी करने गए युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में तहरीर दी है।
बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय महाजनांन निवासी अनवार पुत्र मु० रफीक ने फफूंद थाने में दी तहरीर में बताया कि वह रविवार दोपहर लगभग बारह बजे अपनी मोटरसाइकिल से घूमते हुए फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम मनकौड़ा पहुंचकर माइक द्वारा आवाज़ लगाकर प्लास्टिक का सामान बेच रहा था, तभी गांव के रणवीर पुत्र चंद्रभान सिंह राजपूत, ने अपनी भैंस बिदक जाने का झूठा आरोप लगाकर उसे लाठी-डंडो व लात घूंसों से मारापीटा, जिससे प्रार्थी के शरीर तथा हाथ मे चोटें आईं हैं। विपक्षी ने उससे कहा कि आज के बाद इस गांव में फेरी के लिए आया तो जान से मार दूंगा। प्रार्थी ने जिसकी सूचना डायल 112 पर भी की थी , मगर जब तक 112 पुलिस मौके पर पहुंची तबतक अपराधी भाग चुका था। पीड़ित ने थाने में संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने युवक को इलाज एवं डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें…*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*
नई दिल्ली 27 फ़रवरी 26**इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*