औरैया 27 मई *पहले दिन चार शिक्षकों ने किया डिजिटल मूल्यांकन*
*औरैया।* विश्वविद्यालय द्वारा इस बार हर जिले में डिजिटल मूल्यांकन कराए जाने का कार्य शुरू किया गया है। जिसमे जनपद में तिलक महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को पहले दिन कुल चार शिक्षक द्वारा मूल्यांकन कार्य किया गया। मूल्यांकन कार्य कराए जाने की जिम्मेदारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रवि कुमार को सौंपी गई है। पहले दिन रसायन विज्ञान की कॉपी का मूल्यांकन कार्य किया। मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षकों ने बताया की नई तकनीक से थोड़ी परेशानी हो रही , लेकिन एक दो दिन में काम रूटीन पर आ जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिया 200 शिक्षकों सूची प्राप्त हुई हैं। जिन से टेलीफोन वार्ता कर सेंटर पर बुलाया जा रहा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अभी कुल 40 शिक्षकों की व्यवस्था की गई। यदि शिक्षको की संख्या बढ़ती है तो और व्यवस्था की जाएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : अपहृता बरामद, हथियार और नकदी जब्त
रोहतास2अप्रैल26*हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की शाम तीन फरार अभियुक्तों का घर कुर्क कर दिया।*
अयोध्या2 अप्रैल 26*उद्योगपति अदानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपने परिवार संग पहुंचे रामनगरी*