औरैया 27 अप्रैल *जनकल्याणकारी योजनाएं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगो को मिले- रिया शाक्य*
*मिशन शक्ति 4.0 के तहत औरैया ब्लॉक में वन विन्डो के माध्यम से स्वावलम्बन कैम्प लगाया गया*
*औरैया।* बुधवार को मिशन शक्ति 4.0 के तहत औरैया ब्लॉक में वन विन्डो के माध्यम से स्वावलम्बन कैम्प का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक की प्रतिनिधि रिया शाक्य ,जिलाधिकारी प्रकाश चन्द श्रीवास्तव ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया । वहीं कैंप में विभिन्न विभागों से संचालित कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को जिलाधिकारी के निर्देशन में आवेदन कराये गये । मुख्य अतिथि ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इस योजना से जोडा जाये। जिससे कि उनको लाभ मिल सके । अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी प्रकाश चन्द श्रीवास्तव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत सी योजनाओ के बारे में बताया और योजनाओ का लाभ लेने को उत्साहित किया। इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी अशुतोष सिंह, महिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा , वन स्टाफ सेन्टर से सेन्टर मैनेजर ज्योति तिवारी एवं समस्त महिला कल्याण विभाग स्टाफ व विकास खण्ड अधिकारी सर्वेश रवि आदि उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर देहात24अगस्त2026*नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश