औरैया 26 फरवरी *_औरैया में थ्रेसर मशीन से कटकर युवक की मौत_*
*_मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन, लाही की फसल काट रहा था_*
*_औरैया। औरैया के फरीदपुर में लाही की कटाई करते समय मजदूर थ्रेसर में फंस गया। आस पास के लोग दौड़े औऱ थ्रेसर बंद कराकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।_*
*_हरौली निवासी राजेश फसल कटाई की मजदूरी करके भरण पोषण करता है। शनिवार की देर शाम वह फरीदपुर में लाही की फसल काट रहा था। इसी बीच थ्रेसर में फसल काटते समय राजेश थ्रेसर में फंस गया। देखते ही देखते वह पूरा थ्रेसर में फंस गया। लोग दौड़े और थ्रेसर को बंद कराया। लहूलुहान हालत में उसे निकालकर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।_*
सूचना पर पहुंची पुलिस
सूचना पर परिजन भी आ गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक आठ साल का बेटा भी है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*