औरैया 25 सितंबर *नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव*
*शव का आधा हिस्सा गायब हत्या की आशंका*
*अछल्दा,औरैया।* कस्बे से निकली निचली नहर गंग के पुल के नीचे नहर में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का अधा शव मिलने से हडकंप मच गया वहां पर उपस्थित लोगों द्वारा मृत व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की गई लेकिन नही हो पायी। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मृत व्यक्ति की पहचान में जुटी हुई। आशंका जताई जा रही की व्यक्ति की हत्या कर शव नहर में फेक दिया गया।
अछल्दा कस्बे के नहर बाजार पुल पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया नहर पुल के नीचे मृत पशु के साथ एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया जिसका आधा शरीर ही था पानी व आधा पानी के बाहर था आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने पहुँचकर नहर से शव को बाहर निकलवाया। मृत व्यक्ति आधा ही शरीर था नीचे का शरीर गायब था। वहां पर उपस्थित लोगों से पुलिस ने शव की शिनाख्त करवायी गयी , लेकिन कोई पहचान न सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए जिले पर भेज दिया। एसआई संदीप कुमार जादौन ने नहर पूल के नीचे से लगभग 32 वर्षीय व्यक्ति का आधे शरीर का शव मिला उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

More Stories
नोयडा 6 अप्रैल 26*नमाज पढ़ते समय UP16BZ 7443 मोटरसाइकिल चोरी हो गयी
पूर्णिया बिहार 6 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पुलिस की बर्बरता: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
भागलपुर 6 अप्रैल 26*बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह को लेकर स्थानीय होटल में की गई अहम बैठक*